- आरोपी से छीना गया मोबाइल भी किया जप्त।
इंदौर शहर में चोरी नकबजनी एवं झपटमारी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-01 श्रीमती मीना चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस थाना एरोड्रम ने एक मोबाइल स्नैचर को गिरफ्त में लिया है।
पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.02.2026 को फरियादी के घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन झपटकर फरार हो जाने की घटना हुई थी। फरियादी द्वारा आरोपी का पीछा किया गया, किंतु आरोपी हाथ नहीं आया।
उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त श्री विवेकसिंह द्वारा थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ की गई एवं आसपास के लगभग 25-30 सीसीटीवी फुटेजों का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी सुमित उर्फ गोचू भिण्डवाल को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना एरोड्रम में चोरी एवं अन्य अपराधों के प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में प्र.आर. 3229 विलियम, आरक्षक 1374 जोगेश लश्करी, 1319 राकेश, 1064 नवीन, 4112 गजेन्द्र एवं 1416 पवन की अहम भूमिका रही।





