▪️ इंदौर पुलिस द्वारा 08 दिवसीय अभियान के तहत, विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर, किया जाएगा लोगो को महिलाओं की सुरक्षा व उनके प्रति सम्मान के लिए जागरुक।

महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा  विभिन्न अभियान चलाकर लोगो को जागरुक किया जा रहा हैं। इसी कडी मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे महिला सुरक्षा एवं जागरुकता के लिए एक विशेष 08 दिवसीय “संपूर्णा” ( शक्ति, साहस और समृध्दि की प्रतिरुप) जागरुकता अभियान, महिला सुरक्षा शाखा एवं इंदौर पुलिस द्वारा चलाया जायेगा, जिसका शुभारंभ आज दिनांक 01.03.25 को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागृह मे पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा किया गया।

 

इस दौरान अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था)  नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह, अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में अति पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा नगरीय इंदौर श्रीमती प्रियंका डूडवे, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा सुश्री सोनू डाबर, महिला सुरक्षा शाखा के सदस्यगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

शुभारंभ के उपरांत  पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागृह मे कार्यशाला का आयोजन कर पुलिस टीम द्वारा “संपूर्णा” अभियान के तहत की जाने वाली कार्यवाही के बारे मे अवगत कराया गया। अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरुकता लाने के लिए सोशल मीडिया पर जागरुकता के लिए प्रचार-प्रसार, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, कार्यशालाओं का आयोजन कर विचारो को व्यक्त करना, पेटिंग, रंगोली स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन, नुक्कड नाटक, पब्लिक पैलेस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त अभियान का समापन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को किया जावेगा।

 

इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा की महिलाओं को ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाईन नम्बर, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर, वन स्ट़ॉप  सेंटर, वी केयर फॉर यू, विधिक सहायता, आर्थिक सहायता, परामर्श, समाजिक एकीकरण हेतु अन्य जानकारी प्रदाय की जावेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content