• पुलिस थाना सराफा एवं महिला थाना टीम व्दारा द्वारा सराफा थाना क्षैत्र में स्टिंग ऑपरेशन “secret midnight” में एक मनचले को पकड़कर की वैधानिक कार्यवाही।

 

  • ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मी सादा वर्दी मे देर रात तक रही तैनात, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी नजर।

 

इंदौर नगरीय क्षेत्र कमिश्नरेट मे महिला सुरक्षा व महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अकुंश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री  दीशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री विजय तिवारी के द्वारा थाना प्रभारियो को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में छेड़खानी आदि पर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

 

पुलिस थाना सराफा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07.06.26 को थाना प्रभारी थाना सराफा व महिला थाना प्रभारी व्दारा राजवाङा के आसपास कार्यवाही हेतु महिला पुलिस सहित एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पर से थाना सराफा क्षेत्र के अंन्तर्गत राजवाङा क्षैत्र के आसपास किए गए स्टिंग ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में भ्रमण करने के दौरान कुछ मनचलों द्वारा  कमेंट पास किए, पुलिस द्वारा मौके से ऐसे 1 मनचले को मौके से पकड़ा, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

इंदौर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर अभियान चलाये जा रहे है जिससे महिलाए शहर मे खुद को सुरक्षित महसुस कर सके। उक्त ऑपरेशन का उद्देश्य शहर मे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सराफा पुलिस टीम व महिला थाना प्रभारी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content