• हेल्पलाइन पर अब तक 2357 शिकायतें, 2317 का किया गया त्वरित निराकरण।

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतो पर ट्रैफिक पुलिस त्वरित निराकरण किया जा रहा है। यदि शिकायतें अन्य विभाग से जुड़ी होने पर ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा शिकायत की पुष्टि उपरांत जानकारी अन्य विभागों की ओर अग्रेषित भी की जा रही है। यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक कुल 2357 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 2311 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 40 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है ।कल दिनाँक 5 अप्रेल को 9 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे 8 का त्वरित निराकरण  किया गया।

 

उक्त शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर वाट्सएप हेल्पलाइन टीम द्वारा ट्रैफिक वायरलेस कंट्रोल, वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर यातायात बिट/ थाना क्षेत्र में लगी पेट्रोलिंग/ व्हील लॉक टीम को सूचना देकर त्वरित कार्यवाही कर समाधान किया गया।

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content