- इनामी फरार आरोपी को मानपुर के जंगलो से घेराबंदी कर, लिया अभिरक्षा में।
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु गंभीर अपराधों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिये गए है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गंभीर प्रकरण में फरार बीस हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण – पुलिस थाना पंढरीनाथ इंदौर पर दिनांक 14.10.2025 को फरियादी अल्फिया उर्फ आलिया (किन्नर) गुरू मोनिका कुंवर उम्र 21 साल नि. नंदलालपुरा इंदौर के द्वारा थाने पर रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 333,115(2), 351(2) बीएनएस एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 का तथा दिनांक 16.10.2025 को फरियादी सोना मंगला गोरी नंदगिरी महामंडलेश्वर उम्र- 37 साल नि. नंदलालपुरा इंदौर के द्वारा बताया गया था कि नंदलालपुरा में 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक रूप से एसिड पिया जो एमव्हायएच इंदौर में इलाजरत है सूचना पर थाना पंढरीनाथ पर असल अपराध आरोपी 1. सपना हाजी उर्फ आनंद नंदगिरी निवासी- जनकपुरी कालोनी एमआर 10 इंदौर 2. राजा हाशमी निवासी-अम्बेडकर कालोनी थाना आधारताल जिला जबलपुर 3. पंकज जैन निवासी- झुग्गी झोपडी स्कीम नं. 71 चंदननगर इंदौर 4. अक्षय कुमायूं के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त दोनो प्रकरणों में आरोपी 1. सपना हाजी 2. राजा हाशमी 3. पंकज जैन की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है एवं आरोपी अक्षय कुमायूं घटना दिनांक से ही फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम भी उदघोषित किया गया था।
उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनन्द कलादगी एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री विजय तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें
दिनांक 16.03.2026 को सफलता मिलीं, जिसमें फरार आरोपी अक्षय कुमायूं को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तलाश करने हेतु उक्त विशेष टीम को मानपुर रवाना किया गया था, जो थाना मानपुर पुलिस के सहयोग से पता चला कि आरोपी अक्षय कुमायूं अपने रिश्तेदार के यहां मानपुर में फरारी काट रहा था ,जहां से आरोपी को मानपुर के जंगलो से घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- अक्षय कुमायूं निवासी- स्कीम नं. 140 पिपलियाहाना इंदौर
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंढरीनाथ सतीश पटेल, प्रआर 2973 गोकुल मालवीय, आर 3614 दीपक परिहार, आर 1197 जितेन्द्र यादव, आर 3883 धर्मेन्द्र सोनगरा थाना छत्रीपुरा, आर 3495 अरविन्द सायबर शाखा जोन-4 द्वारा फरार आरोपी को तलाश कर पकड़नें में उल्लेखनीय भूमिका रही।





