- चाणक्यपुरी चौराहे पर बाल ट्रैफिक प्रहरी ने बाल दिवस स्टिकर्स के माध्यम से किया अभिभावकों को जागरूक
इंदौर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर यातायात पुलिस द्वारा बच्चों की सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की अनूठी पहल की गई। चाणक्यपुरी चौराहे पर बाल ट्रैफिक प्रहरी आदित्य तिवारी एवं यातायात पुलिस की टीम द्वारा वाहन चालकों और अभिभावकों को बाल दिवस स्टिकर्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
इस दौरान अभिभावकों से संकल्प लिया गया कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।अभिभावकों से अपील करी कि बच्चों की सुरक्षा केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों का पालन कर हम अपने बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं।
इस जागरूकता अभियान में यातायात निरीक्षक सोनाली मौर्य, निरीक्षक मोहिनी गोयल, सब इंस्पेक्टर महिमाराम, ट्रैफिक प्रहरी संगीता तिवारी, श्याम बिहानी, निर्मल साह एवं संध्या जायसवाल सहित यातायात पुलिस की टीम उपस्थित रही।


