100 से अधिक CCTV कैमरों एवं तकनीकी विश्लेषण से, पुलिस पहुँची आरोपियों तक ।

 

सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित करीब ₹3.20 लाख का मश्रुका किया बरामद।

 

इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में  पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र कुमार रावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित करकेटा के मार्गदर्शन तथा एसीपी गांधी नगर श्रीमती निधि सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रभारी राऊ की टीम ने नकबजनी की एक वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

दिनांक 04.08.2026 को पलाश परिसर, राऊ स्थित फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी होने पर थाना राऊ में अपराध क्रमांक 469/2026 धारा 305-A, 331(3) बीएनएस दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आरोपियों के भागने के मार्ग के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दिनांक 17.08.2026 को जिला खंडवा के जलवा बुजुर्ग से रंजीत पवार (33 वर्ष) एवं इंदौर से उसके साथी धर्मेंद्र  पांचाल (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपियों के कब्जे से सोने का नेकलेस, सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित करीब ₹3.20 लाख का मश्रुका बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा आरोपियों से इंदौर की अन्य चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौड़, उनि. प्रवीण जाधव, सउनि. कुलदीप सिंह, आरक्षक कमलेश चौरे एवं आरक्षक नारायण यदुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content