• पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा कर लगभग 8.50 लाख रूपये का मश्रुका किया बरामद।

 

  • चोरी का माल खरीदने वाला सुंदर भी पकड़ाया

 

  • आरोपी चोरी करने में इतना शातिर कि चंद पलों में व्यक्ति के जीवन भर की कमाई को चुराकर, हो जाता था पलभर में रफू चक्कर।

 

  • पकड़ाने से बचने के लिए। अकेले ही करता था वारदात और नहीं करता था मोबाइल और स्वयं के वाहन आदि का उपयोग।

 

  • इंदौर जिले के अलावा म.प्र. के अन्य जिलों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना किया स्वीकार।

 

इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही केदिशा निर्देश पुलिस आयुक्त इंदौर  द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन – 02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री पराग सैनी को दिये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना विजयनगर ने चोरी की वारदात का खुलासा कर एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

घटनाक्रम-दिनांक 04/03/2026 के दिन में फरियादिया रश्मी पिता रघुनन्दन कैसरी के घर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात करते हुये सोने चाँदी के जेवरात चोरी करने की रिपोर्ट की थी। जिस पर से थाना विजयनगर इंदौर में अप.  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त चोरी की घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल द्वारा घटना का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर लगाया गया ।  पुलिस टीम द्वारा पतारसी करते हुए करीब 280 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे गये जिस पर से घटना वक्त एक ही आरोपी द्वारा घटना की जाना ज्ञात हुई । जिसके उपरांत टीम द्वारा तकनीकी जांच प्रारंभ की  एंव मुखबिरों को सक्रिय किया  गया। टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये आरोपी वारिश खान   निवासी सिंधी कालोनी धरमपुरी जिला धार म.प्र. को गिरफ्तार किया गया ।

 

पी.आर के दौरान आरोपी द्वारा तीन जिलो में चोरी की वारदात की जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के द्वारा चुराए गए उक्त सोने के जेवरात सुनार ओमकार को देना बताया जिसे आरोपी की निशादेंही से गिरफ्तार कर पूछताछ पर आरोपी द्वारा लिये गये जेवरात को गलाना बताया जिसके कब्जे से करीब 50 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया।

साथ ही आरोपी वारिश से पूर्व में थाना विजयनगर के अपराध में चोरी गया मश्रुका भी जप्त किया गया व चोरी के पैसे से खरीदी हुई एक मोटर सायकल टी.व्ही.एस. रायडर कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये को मश्रुका को भी जप्त किया गया।

 

उक्त आरोपी ने पूछताछ में चोरी के पैसो से शराब पीना, अय्याशी करना मंहगी गाडियो में घुमना जैसे शौक पूरे करना बताया और इनके लिये ही वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी हमेशा अकेले ही वारदात करता है, साथी के साथ जल्दी पकड़ने का खतरा रहता है,  इसलिए अकेले ही चोरी करता है और वारदातों के दौरान मोबाईल का उपयोग भी न के बराबर करता है। आरोपी अपने निवास से दूर अन्य किसी भी जिले में जाकर घुमते फिरते सुनसान घरो में  चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी वारदात के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करता है और अन्य ऐसी कोई भी चीज का उपयोग नही करता था जिससे आरोपी को पक़ड़ा जा सके। अपनी पहचान छिपाने के लिये मल्टीपल मोबाईल सिम इस्तेमाल करता था।  आरोपी पुलिस से बचने के लिये समय समय पर अपने निवास स्थान भी बदलता रहता है।

 

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस टीम-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल, उनि अजय सिंह, सउनि भूपेन्द्र, सउनि अर्जुन सिंह, प्रआर. मुकेश, आर. शंशाक, आर. कपिल, आर. कमल शाक्यवार सायबर सेल के आर. प्रवीण और आर. विनीत की सराहनीय भूमिका रही।

 

आरोपियो का विवरण:-

  1. वारिश खान  निवासी सिंधी कालोनी धरमपुरी जिला धार म.प्र. (चोर)

 

आपराधिक रिकार्ड – आरोपी एक शातिर चोर है जिसके विरुद्ध धार बड़वानी और इंदौर के विभिन्न स्थानों में 06 चोरी/नकबजनी के अपराध पंजीबद है।

 

  1. ओमकार पंवार  निवासी धरमपुरी जिला धार म.प्र. । (सुनार)
keyboard_arrow_up
Skip to content