- इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चाइनीज मांझा के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी…
- पुलिस ने प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विक्रय करने वालो के साथ ही, इसका उपयोग कर पतंग उड़ाने वाले के विरुद्ध भी की, वैधानिक कार्यवाही।
इंदौर:- मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास के साथ ही, इनके क्रय-विक्रय व उपयोग करने वालो की धरपकड करने एव उचित व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नगरीय इंदौर के सभी क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व चैकिंग कर चाइनीज मांझे की गतिविधियों में लिप्त लोगो के विरुद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चाइनीज मांझे के विरूध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानो की पुलिस टीमो द्वारा दिनांक 14-01-26 को कार्यवाही करते हुए कुल 16 प्रकरण पंजीबध्द कर 23 आरोपियो को पकड़कर उनके कब्जे से जानलेवा चाइनीज मांझा बरामद कर, धारा 223(a), 125 बी.एन.एस. व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की गई है।
* पुलिस थाना एमआईजी द्वारा ने चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए चाइनीज मांझे से पतंग उडाने पर 03 प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी 1. रोहित जारवाल उम्र 23 साल निवासी 580 अनुप भवन एमजी रोड न्यू पलासिया इंदौर व 02 नाबालिगों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा व पतंग जप्त किया जाकर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
* थाना परदेशीपुरा द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. ठाकुर मान्वेंद्र सिह उम्र 19 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा इंदौर, 02. राजेंद्र निमझे उम्र 45 साल निवासी जनता क्वाटर स्टेडियम ग्राउंड इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
- थाना एमजी रोड द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए चाइनीज मांझे से पतंग उडाने पर 01 प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी 1. आदित्य जायसवाल उम्र 20 साल निवासी नंदानगर परदेशीरपुरा इंदौर, 02. प्रथम पटेल उम्र 20 साल निवासी सार्थक निवास स्नेहलतागंज इंदौर, 03. स्पर्स खंडेलवाल उम्र 19 साल निवासी अरविंद ड्रिप रेसिडेंसी नवलखा इंदौर, 04. रोहित कुशवाह उम्र 20 साल निवासी धनलक्ष्मी नगर इंदौर, 05. झील पटेल उम्र 19 साल निवासी स्नेहलतागंज इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा व पतंग जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
- थाना तुकोगंज द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. निलेश निहोरे उम्र 28 साल निवासी 175 पंचम की फेल इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
- थाना बाणगंगा द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. अनुराग पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरदरी लवकुश चौराहे के पास इंदौर, 02. राजेश साहू उम्र 48 साल निवासी शांतिनगर कॉलोनी इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
* थाना जूनी इंदौर द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी 1. नारायण मेला उम्र 49 साल निवासी पलसीकर कॉलोनी इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
* थाना भवंरकुआ द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए चाइनीज मांझे से पतंग उडाने पर 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर 01. प्रिंस पारस उम्र 18 साल निवासी सत्यम कॉलोनी गणेश नगर खंडवा नाका इंदौर 02. मुकुल चोपडा निवासी श्रीराम नगर पालदा इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा व पतंग जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
* थाना छत्रीपुरा द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए चाइनीज मांझे से पतंग उडाने पर 02 प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी 1. देवा लकडे निवासी जंगमपुरा इंदौर, 02. प्रियांश राठौर उम्र 22 साल निवासी जगंमपुरा इंदौर, 03. दिव्यांश निगम निवासी जंगमपुरा, 04. इमरान मंसुरी निवासी कडावघाट मैन रोड इंदौर, 05. सलमान मंसुरी निवासी सिलावटपुरा इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा व पतंग जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
* थाना चदंन नगर द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए चाइनीज मांझे से पतंग उडाने पर 02 प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी 1. सागर जाधव उम्र 26 साल निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी इंदौर, 02. जावेद खान उम्र 32 साल निवासी नाका वाला धार रोड चंदन नगर इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा व पतंग जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
* थाना द्वारकापुरी द्वारा चाइनीज मांझे की गतिविधियों की चैकिंग करते हुए चाइनीज मांझे से पतंग उडाने पर 02 प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी 1. निकुंज यादव उम्र 31 साल निवासी 88 छत्रीबाग इंदौर, 02. अक्षय शिंदे उम्र 32 साल निवासी 414बी सूर्यदेव नगर इंदौर को पकडकर उक्त आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा व पतंग जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा इनके खरीदी/बिक्री के स्त्रोत के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
👉पुलिस द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही हैं और इसका अवैध भंडारण करने वालों के गोदाम व दुकानें भी सील की जा रही हैं। साथ ही समाज के ऐसे गैर जिम्मेदार आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा रही हैं।
🕊️ जनहित में इंदौर पुलिस की अपील
जीवन चुनें, खतरनाक मांझा नहीं: राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के हत्यारे न बनें।
केवल सूती धागा: पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे (मांझे) का उपयोग करें।
सूचना दें:- यदि आपके क्षेत्र में कोई गुपचुप तरीके से इसे बेच रहा है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या इंदौर पुलिस के क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है






