- पेट्रोलिंग टीमो ने की पेट्रोल पंप क्षेत्रो की सड़कों पर यातायात व्यवस्था
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 25 मार्च को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों एवं यातायात टीमो के प्रभारियों को पेट्रोल पंप पर भीड़ की वजह से सड़को पर यातायात बाधित न हो इस हेतु सुगम यातायात बनाये रखने हेतु निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुरूप सभी पेट्रोलिंग टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के पेट्रोल पंप क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के लिए कार्य किया इसके उपरांत शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण किया गया साथ ही नो- पार्किंग के साथ अब रॉंग साइड, मोबाइल का उपयोग, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई।
इन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की गई –
- यातायात जोन-1 : बड़ा गणपति से गोरा कुंड वापस बड़ा गणपति, बड़ा गणपति से एयरपोर्ट वापस बड़ा गणपति, बड़ा गणपति से सुभाष मार्ग जिंसी, इमली बाजार, रामबाग वापस टाटा स्टील ।
- यातायात जोन-2 : मेदांता रोड, मॉल के सामने, मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, विजयनगर क्षेत्र में कार्यवाही की गई
- यातायात जोन-3 : व्हाईट चर्च, पलासिया से रीगल, रीगल से दवा बाज़ार, कोठारी मार्केट, गुरुद्वारा से गाँधी हॉल, गिटार तिराहा से आंनद बाजार,जेल रोड, इंडस्ट्रीज हाउस से जंजीर वाला, घण्टाघर तक सड़क के दोनों तरफ कार्यवाही।
- यातायात जोन-4 : टॉवर से खातीवाला टैंक, यशवंत रोड से बैंक टी, सराफा बाजार, शक्कर गली, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार से क्लॉथ मार्केट, गोराकुंड तक लगातार भ्रमण कर कार्रवाई की गई।
- पेट्रोलिंग से सड़कों पर दिखाई दे रहे सकारात्मक परिणाम
- प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है।
- कई स्थानों पर पहले की तुलना में यातायात का प्रवाह अधिक सुगम हुआ है।
- पेट्रोलिंग टीमों की सतत मौजूदगी से वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति अधिक सजग हुए हैं।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल यातायात प्रबंधन संभव हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति कम हुई है।
- नागरिकों एवं व्यापारियों में नियमित पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
टीमो द्वारा 300 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 144 नो पार्किंग, 35 मोबाइल फोन, 34 रॉंग साइड व अन्य उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी। सैकड़ो वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रो से हटवाया जा रहा है। पेट्रोलिंग टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया जाता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक, क्रेन एवं चालानी कार्यवाही की जाती है।
परिणामस्वरूप शहर के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम हुई है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल रही है।
इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।





