• पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

  • शहर मे कानून व्यवस्था के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संगठित गिरोह के शातिर बदमाशों को पकड़ने, ड्रोन संचालन कर तकनीकी सहायता करने वाली ड्रोन यूनिट आदि विभिन्न क्षेत्रों में 29 पुलिसकर्मियों ने निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक  02.06.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

* उनि सुरेंद्र सिंह मेहता थाना एरोड्रम, उनि अविनाश नागर, आर 1528 अरुण घुरैया, आर 1527 कैलाश विश्वकर्मा, आर 4053 प्रदीप रावत थाना तेजाजी नगर – थाना एरोड्रम में पंजीबद्ध अपराध मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

* प्रआर 1986 मेहमूद खान, आर 131 एंदल गुर्जर थाना खजराना – बकरीद त्यौहार के दौरान अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने पर।

 

* प्रआर 2515 दिनेश तिवारी, आर 3611 रोहित पाराशर थाना एमजी रोड – थाना एमजी रोड मे पूजीबद्ध अपराध मे अज्ञात आरोपियो की पहचान कर गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

* प्रआर 676 धर्मेंद्र पाठक, आर 1472 भूपेंद्र सिहं, आर 3883 धर्मेंद्र सिंह सोनगरा थाना छत्रीपुरा – थाना छत्रीपुरा मे पंजीबद्ध चोरी के अपराध मे आरोपियो को गिरफ्तार कर मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

* निरीक्षक नीरज कुमार मैढ़ा, उनि ओमप्रकाश तिवारी, सउनि विजय चौहान, प्रआर 1613 हृदेश शर्मा, आर 1845 प्रमोद तोमर, आऱ 956 राहुल यादव, आऱ 4272 रौनक सिंह थाना अपराध शाखा – थाना अपराध शाखा मे पंजीबद्ध अपराध मे संगठित गिरोह के फरार ईनामी आरोपी को पकडने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* प्रआर 2206 बबली खाकरे थाना अपराध शाखा – हरियाणा मे हुई योगासन प्रतियोगिता बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जितने पर।

 

* सउनि विवेक त्रिपाठी थाना यातायात – गीता भवन चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।

 

* सउनि ओमपाल यादव थाना यातायात – स्टार चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।

 

* प्रआर 1640 मुकेश लश्करी थाना यातायात – पलासिया चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।

 

* म.आर 4471 अंगूरबाला रावत थाना यातायात – गंगवाल क्षेत्र में नो इंट्री पाइंट पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।

 

* सूबेदार सोनीली मौर्य, मआर 4328 निकिता अहिरवार, मआर 4566 अंजली तिवारी, मआर 4572 भावना सूर्यवंशी,आर 4063 राघवेंद्र थाना रक्षित केंद्र – ड्रोन यूनिट संचालन में सराहनीय योगदान देने पर।

keyboard_arrow_up
Skip to content