- पुलिस टीम द्वारा 03 आऱोपियो को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
- जादू टोना की बात को लेकर हुए आपसी विवाद मे सिर पर ईट से हमला कर की थी युवक की हत्या।
इंदौर – पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर दिनांक 11-04-2026 को अहीरखेड़ी मल्टी के सामने खाली मैदान में अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र 28-30 साल के करीबन है, किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शराब में ईंट पत्थरो से मार मार कर हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर मर्ग धारा-194 बीएनएसएस तथा अपराध धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।
घटना की गंभीरता के देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त हत्या का पर्दाफाश कर आरोपियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून / व्यवस्था) श्री आर. के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -1 श्री सुमित केरकेट्टा निर्देशन मे सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के द्वारा इंचार्ज थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर उप निरीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस थाना राजेंद्र नगर व राऊ से संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।
उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये एंव घटना स्थल का बारीकी के निरीक्षण करने पर घटना स्थल के पास दो बंद कीपेड मोबाइल खराब स्थिति में मिले। उक्त मोबाइलो का टेक्नीकल एनालायसिस कराया गया एवं टेक्नीकल एनालायसिस के पश्चात मोबाइलों में सेव नंबरों पर सम्पर्क कर अज्ञात मृतक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अज्ञात मृतक की पहचान गोलू उर्फ कृष्ण कुमार अहिरवार पिता मोहन अहिरवार उम्र 28 साल निकासी मकरोनिया नागर जिला सागर के रुप मे हुई। जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी नेहा एवं परिजनों से सम्पर्क किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अपने परिवार, पत्नी-बच्चों सहित करीबन 1.5 साल से इंदौर में छोटा बांगडदा में किराया से रहता और मिस्त्री का काम करता था। इस दौरान मृतक की दोस्ती विकास कोसे से हुई थी।
पुलिस टीम ने परिजनो से पुछताछ व मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर 1. विकास कोसे उम्र 28 साल निवासी सोनखेडी जिला बैतूल हाल मुकाम इंदौर, 2. कृष्ण भिडे उम्र 22 माल निवासी मनावर धार हाल निवासी इंदौर, 3. भूरिया उर्फ भूरा उम्र 30 साल निवासी कुक्षी जिला धार हाल निवासी इंदौर को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी विकास कोसे ने बताया कि घटना दिनांक 11-4-2026 को मृतक और विकास कोसे मजदूरी करने के लिये हवा बंगला पर गये थे और उसके बाद मजदूरी खत्म होने के बाद शाम को मृतक और आरोपी विकास तथा उसके साथी कृष्णा भिडे, भूरा उर्फ भूरिया हरबाल कुन्दन नगर शराब दुकान से शराब ली और अहीरखेडी मल्टी के सामने खाली मैदान में शराब पीकर विवाद किया। आरोपी ने बताया कि मृतक गोलू उर्फ कृष्णकुमार अहिरवार ने मुझ पर जादू-टोना टोटका कर दिया था यह बात किसी ने उसे बताई थी इसी बात को लेकर आरोपी ने मृतक से कई बार पूछने पर मना कर देता था। घटना दिनांक को भी आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले शराब पीकर मृतक से जादू टोना के पूछने पर मानने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने यह बात कहते हुए साले हमेशा मना कर देता है तूने ही जादू टोना टोटका किया है और मृतक के सर में ईट से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी और घटना स्थल से भाग गये। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर से अन्य पूछताछ की जावेगी।
उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज थाना प्रभारी थाना राजेन्द्रनगर उप निरीक्षक विकास शर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप यादव, सउनि महेन्द्र चौहान, प्र.आर. शशांक दुबे, प्र.आर. लवकुश, आर. रामवीर, आर. गौरव गुर्जर, आर पंकज चौहान, आर. दिनेश, आर. राघवेन्द्र, आर. विवेक थाना राजेन्द्र नगर, साथ ही थाना राउ से प्र.आर. अजय चौहान, आर. निलेश एवं टेक्निकल टीम आर. प्रशांत, आर. गोवर्धन एवं आर. हेमंत की सराहनीय भूमिका रही।





