• मालिक की क्रेटा कार से ₹27 लाख उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार 
  • CCTV व तकनीकी साक्ष्यों से खुला सनसनीखेज चोरी का राज, ₹24.50 लाख बरामद

 

इंदौर। शहर में चोरी/ नकबजनी, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में

पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा के दिशा निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ एवं पुलिस टीम ने थाना राऊ क्षेत्र में विकास स्वीट्स के सामने खड़ी क्रेटा कार से ₹27 लाख चोरी कर फरार हुए आरोपी को, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से ₹24,50,000/- का मश्रुका बरामद कर लिया है।

 

 घटना का विवरणदिनांक 24.08.2026 को फरियादी गौरव मित्तल द्वारा थाना राऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी क्रेटा कार में रखे ₹27,00,000/- रुपये उनके निजी ड्राइवर रोहित सिंह द्वारा मौका पाकर चोरी कर फरार हो जाने की आशंका है।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राऊ में अपराध क्रमांक धारा 306 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

📹 CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

💰 चोरी की रकम में से ₹24.50 लाख बरामद:

पूछताछ में आरोपी रोहित द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की रकम में से ₹24,50,000/- नगद बरामद किए हैं।

 

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड-

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित पूर्व में भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना तुकोगंज में चोरी के 2 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं—

 

सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. प्रवीण जाधव,  सउनि. निलेश सिसोदिया, प्र.आर. बलराम चौहान, आर. कमलेश चौर, आर. नारायण यादववंशी, प्र.आर. अजय चौहान, प्र.आर. संजय मालाकार, साइबर टीम से प्र.आर. गोवर्धन, आर. अमित खत्री एवं आर. प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, प्रकरण में  विवेचन  के  आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content