• आरोपी के कब्जे से लगभग 1kg 211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “गांजा” व एक स्कूटी जप्त ।

 

  • आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बिक्री करना स्वीकारा

 

इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम,पुलिस उपायुक्त जोन-03,  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी पलासिया व  उनकी टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में थाना पलासिया टीम के द्वारा थाना पलासिया अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश करते गीता भवन अस्पताल के सामने वाली गली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जिसकी गतिविधि भी संदिग्ध लगी जिसको पकड़ कर पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम  राहुल यादव उम्र 24 साल पता रतलाम  होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेते 1kg  211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत बरामद किया गया।  आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत् पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर ‘गांजा’ इंदौर शहर में बेचता था । आरोपी के पूर्व के भी अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है।       आरोपी रोहित यादव से 1kg 211 ग्राम “गांजा” विधिवत जप्त किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिका-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेंद्र रघुवंशी, सउनि सुधीर शर्मा, प्रधान आरक्षक इमरत, प्रधान आरक्षक सोनू मालवीय,प्रधान आरक्षक सुनील यादव,आरक्षक जितेंद्र की अहम भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content