04 शातिर नकबजन, पुलिस की गिरफ्त में।

 

34 गैस टंकियां, 06 भारी वाहनों की बैटरियां एवं 02 दोपहिया वाहन सहित कुल मश्रुका कीमत लगभग ₹4.25 लाख बरामद।

 

थाना तेजाजीनगर, राऊ, आजादनगर, खजराना, विजयनगर, कनाड़िया तथा पीथमपुर थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा।

 

गैंग का सरगना निकला हिस्ट्रीशीटर बदमाश, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है कई अपराध।

 

 

इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना तेजाजी नगर ने बड़ी सफलता अर्जित की है।

 

क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री नरेंद्र सिंह रावत द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री सुमित केरकट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री रविंद्र बिलवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तेजाजीनगर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गैस टंकी चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

घटनाक्रम-

 

दिनांक 10.06.2026 को माउंट बर्ग कॉलोनी स्थित डॉक्टर लाहोटी के फार्म हाउस से गैस टंकियों की चोरी की घटना के संबंध में फरियादी कमलेश मीणा की रिपोर्ट पर थाना तेजाजीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान की तथा लगातार निगरानी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने तेजाजीनगर, राऊ, आजादनगर, खजराना, विजयनगर, कनाड़िया तथा पीथमपुर क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया।

 

🎯 वारदात का तरीका

आरोपी दिन के समय विभिन्न क्षेत्रों में दुपहिया वाहनों से रेकी करते थे। जिस घर में ताला लगा मिलता और कोई मौजूद नहीं होता, वहां ताला तोड़कर प्रवेश करते और घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार आरोपी सौरभ कैथवास एवं राहुल पाटीदार पूर्व में गैस एजेंसियों में कार्य कर चुके हैं, जिन्हें गैस सिलेंडरों की बिक्री और खपत की जानकारी थी। चोरी किए गए गैस सिलेंडरों को बेचने का काम मुख्य रूप से यही दोनों आरोपी करते थे।

 

🚔 गिरफ्तार आरोपी

 

1️⃣ आनंद उर्फ भूरू मांडले (25 वर्ष) – हिस्ट्रीशीटर बदमाश

2️⃣ सौरभ कैथवास (22 वर्ष)

3️⃣ अनिकेत उर्फ अमन कौशल

4️⃣ राहुल पाटीदार (25 वर्ष)

 

📦 बरामदगी

 

🔹 34 घरेलू गैस टंकियां

🔹 06 बड़े वाहनों की बैटरियां

🔹 02 दोपहिया वाहन (घटना में प्रयुक्त)

💰 *कुल बरामद मश्रुका मूल्य: लगभग ₹4.25 लाख

 

👮 सराहनीय भूमिका

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक श्री देवेन्द्र मरकाम, सउनि राजेन्द्र सिंह नायक, आरक्षक दीपेन्द्र राणा, प्रदीप रावत, राजकुमार रावत एवं महिला आरक्षक रानी सेंधव की विशेष एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content