• चोरी करने वाले 02 आरोपी, पुलिस की गिरफ्त में।

 

  • आरोपियों से चुराये आभूषण एवं घटना मे उपयोग की गई मोटर साइकल की जप्त।

 

  • दोनों आरोपी है शातिर चोर, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी पंजीबद्ध है कई अपराध

 

 

इंदौर शहर में चोरी नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02, श्री अमन सिंह राठौड़ ,अति पुलिस उपायुक्त जोन-02, श्री अमरेन्द्र सिंह, सहा. पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुन्दन मण्डलोई के मार्गदर्शन में पुलिस थाना तिलक नगर ने चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ा गया है।

 

घटनाक्रम – दिनांक 11.06.26  को फरियादीया सुनीता शर्मा पति  दिनेश शर्मा  नि ब्रजेश्वरी एक्सटेंसन इंदौर  द्वारा थाना तिलक नगर पर रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी कि सुबह करीब 09.00 बजे हम परिवार के साथ ओमकारेश्वर दर्शन के लिए गये थे। घर पर ताला लगा था करीब 04.45 बजे मेरे घर के ऊपर किरायेदार सोमदत्त रावत का फोन आया कि आपके घर के ताले टूटे पडे है फिर हम करीब 06.00 बजे हम घर आये तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है और घर की अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और मेरी सास के कमरे की अलमारी के लॉक टूटे हुए थे अलमारी में रखी सोने की घर की इस्तेमाली सात अँगूठी, सोने के पाँच मंगल सूत्र, चाँदी की पायल तीन जोड, सोने की नाक की नथ, सोने की दो चैन, एक सोने का हार सैट चार चूडी के साथ, सोने के दो कडे, कान की कनोती दो सोने की एवं नगद रूपये आदि चीजे गायब थी । फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया एवं सीसीटीवी के माध्यम से लगातार आरोपियों की पतरसी की जा रही थी जो दिनांक 20-06-26 को स्कीम न 140 से मुखबिर सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई एवं घटना मे उपयोग की गई मोटर साइकल एवं चुराए गए आभूषण बरामद किए गए है आरोपियों को पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य वारदातों की संबंध में भी पूछताछ की जाएगी ।

 

गिरफ्तार आरोपी-

  1. अंकित बिट्टू शर्मा,  निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी हाल मुकाम गोरी नगर
  2. दीपक उर्फ भांजा  निवासी भोपाल हाल मुकाम गोरी नगर इंदौर

 

जप्त मश्रुका

सोने की झुमकी कीमती लगभग 1.2 लाख रु

मंगल सूत्र 01 कीमती 1.5 लाख रुपये एवं घटना मे उपयोग की गई  मोटरसाइकिल कीमती लगभग 50 हज़ार रु

 

जो मश्रुका आरोपियों ने स्वीकार किया है सात अँगूठी, सोने के पाँच मंगल सूत्र, चाँदी की पायल तीन जोड, सोने की नाक की नथ, सोने की दो चैन बरामद किया जाना है

 

पुलिस टीम – उक्त कार्यवाही में सउनि लल्लू राम गोस्वामी , सउनि संजय चौहान,  प्र.आर. रोशन यादव, प्र आर भोला यादव, प्र आर मुजफ्फर, प्र आर अंबिका पटेल की भूमिका सरहनीय रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content