• महिला आरोपी घरो मे केयर टेकर का काम करते हुए मौका देखकर देती थी नकबजनी की वारदात को अंजाम।

 

  • पुलिस टीम द्वारा आरोपिया से चोरी की हुई कीमती लगभग 10 लाभ रुपये की मश्रुका की बरामद।

 

 

इंदौर – शहर में चोरी, नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं इन गतिविधियों मे लिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री सुनील कुमार मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी के नेतृत्व मे थाना प्रभारी जूनी इंदौर  श्री अनिल गुप्ता व उनकी टीम द्वारा घरों मे केयर टेकर बनकर चोरी करने वाली महिला आरोपिया को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

 

पुलिस थाना जूनी इंदौर पर दिनांक 26.03.2026 को फरियादी संजरी अग्रवाल निवासी आकांशा अपार्टमेंट 92 सर्वोदय नगर इंदौर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई की उनके फ्लेट से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फ्लेट के अंदर घुस कर सोने-चाँदी के ज्वेलरी व नगदी 400000 रुपये चोरी कर ली है। जिस पर थाना जूनी इंदौर पर अपराध क्रं. 163/2026 धारा 305-ए बीएनएस का दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

 

इसी प्रकार एक अन्य मामले मे दिनांक 23.07.2026 को भी फरियादिया दिव्या केवलरामानी निवासी 44 बीके सिंधी कालोनी मेन रोड वाधवानी आटो गैरेज के पास जूनी इंदौर के द्वारा थाना जूनी इंदौर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई की किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रथम मंजिल के कमरे से अलमारी का लाकर खोलकर सोने की चेन, लाकेट अंगुठी कान के टाप्स एवं नगदी चोरी कर ली है जिस पर थाना जूनी इंदौर मै अपराध  दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे पंजीबद्ध मामलों मे घटना स्थल के आस-पास एंव इंदौर शहर के लगभग 200 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये ओर तकनीकी साक्ष्य संकलित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 29.07.2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक महिला सोने की ज्वेलरी बेचने/गिरवी रखने के लिये थाना क्षेत्र मे घुम कर ग्राहक तलाश रही है। संभवता इसके पास उक्त ज्वेलरी चोरी की हो सकती है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते महिला पुलिस की मदद से संदेही महिला को पकड कर उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम-विनिता पति किशन अग्रवाल नि. सिंधी कालोनी किराये के मकान मे इंदौर का होना बताया उक्त महिला  पूर्व से ही संदिग्ध होने से उसकी तलाश की जा रही थी।

 

पुलिस टीम द्वारा महिला से कडाई से पुछताछ करने पर महिला के द्वारा बताया कि वह घरो मे केयर टेकर बन कर बच्चो की देखभाल का काम करती है व मौका देखकर चोरी कर वह से फरार हो जाती है। संदेही महिला से थाना जूनी इंदौर के दोनो अपराधो के संबंध पुछताछ की गई तो महिला के द्वारा दोनो घटनाओ मे चोरी करना स्वीकार किया गया एवं चोरी का मश्रुका को अपने घर मे छुपा कर रखना बताया आरोपी महिला की निशादेही पर दोनो प्रकरण मो चोरी गया मश्रुका सोने की चार चेन, सोने की तीन अंगुठी, सोने के दो जोड कान के टप्स, सोने का एक लाकेट (जप्त शुदा ज्वैलरी वजनी करीबन 50 ग्राम) नगदी 28500 रु. कीमती कुल मश्रुका करीब 10 लाख रुपये का जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपिया से इंदौर शहर मे हुई अन्य चोरी की घटनाओ के संबंध मे भी पुछताछ की जा रही है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इंदौर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, उनि. सतीश कुमार गर्ग, सउनि गजेन्द्र सिंह यादव, प्र.आर. 1360 किशोर सोनगरा, आर. 237 श्याम मालवीय, आर. कपिल रावत, म.आर. 851 सोनिका, म.आर. 37 रीना ठाकुर थाना जूनी इंदौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content