• पुलिस टीम द्वारा चंद घंटों में किया अंधे कत्ल का खुलासा, भतीजा ने ही अपने ताऊ पर चाकू से हमला कर दिया था घटना को अंजाम

 

  • आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने एवं पारिवारिक मनमुटाव होने के कारण दिया वारदात को अंजाम ।

 

 

इंदौर – पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रांतर्गत राज नगर में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस आयुक्त  नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी व्दारा थाना प्रभारी चदंन नगर श्री तिलक करोले के नेतृत्व मे 03 विशेष पुलिस टीमो का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।

 

उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीमों द्वारा मामले की जांच करते हुए तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के एकत्रित कर, गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन किया गया। साथ ही पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। परिवार व अडोस-पडोस के लोगों से पूछताछ की गई।  प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतक कमल कुमावत  निवासी-263 डी सेक्टर राज नगर इन्दौर के परिवारजनों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई।

पुलिस टीम द्वारा जब मृतक के छोटे भतीजे चेतन कुमावत  निवासी-263 डी सेक्टर राज नगर इन्दौर से पूछताछ की गई तो वह हडबडाने लगा। पुलिस टीम ने उससे हिकमतमली से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ माह पहले हम लोग सम्मिलित परिवार में रहते थे, तब मेरे ताऊ (बडे पापा) बहुत अच्छे से रहते थे उनका व्यवहार हम लोगों के प्रति बहुत अच्छा था और मुझे बहुत अच्छे से रखते थे, मैं उनसे जब-जब रूपये मांगता था वह मुझे रूपये व जरूरत की सामग्री भी देते थे। परन्तु जब से मेरे पिता जी एवं ताऊ का बटवारा हुआ है तब से वह हमसे अच्छा व्यवहार नही करते व गाली गलौच करते थे ।

 

आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का नशा करने का आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिये उसने अपने ताऊ से रूपये मांगे थे ताऊ ने उसे रूपये नही दिये तो उसने इसी बात को लेकर रात होने का इंतजार किया।  रात्री में करीब 2.30 बजे के लगभग आरोपी ने किचन से चाकू निकालकर अपने सगे ताऊ पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उसने ताऊ की पेंट की जेब से अलमारी की चाभी निकाल कर अलमारी खोली व अलमारी में रखें रूपये ढूंढे जो नहीं मिले व पुलिस को शक न हो इसलिये आरोपी ने अलमारी में रखें गहने वही छोड दिये।

बाद में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से खून से सने हाथ से दीवार पर छापे लगाये व पडोस वाले घर पर उतरने वाले रास्ते को दर्शाया । इसके बाद आरोपी ने अपने शरीर व पैरो पर लगे खून को वहां पडे कपडे से साफ कर कपडे को रोशनदान से घर के पीछे की ओर फेंक दिया उसके बाद आरोपी ने अपने हाथ पैरों को अच्छी तरह से धोकर अपने कमरे में जाकर सो गया बाद आरोपी रोजाना की तरह सुबह उठकर काम करने के लिये चले गया लेकिन आरोपी को चोट लगे होने के कारण उसके सेठ ने उसे काम करने से मना करके घर भेज दिया । आऱोपी घर आने के बाद ऊपर ताऊ के कमरे में गया और जोर-जोर से चिल्ला-चिल्ला कर घर-परिवार के लोगों एवं आस-पडोस के लोगों को एकत्रित कर लिया । मृतक को पडोस के लोगों की सहायता से जिला अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया ।

 

उक्त घटना पर से पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर मर्ग जांच में लिया गया मृतक की शॉर्ट PM रिपोर्ट प्राप्त कर अवलोकन किया गया साक्ष्यों के आधार पर थाना-चंदन नगर में अपराध धारा-103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । बाद आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

 

 

 

आरोपी का नाम, पता पूछने पर अपना नाम –

 

चेतन कुमावत  निवासी-मकान नम्बर 263 सेक्टर डी राज नगर थाना-चंदन नगर इन्दौर

 

मृतक नाम-

कमल  कुमावत निवासी-263 डी सेक्टर राज नगर इन्दौर

 

जप्तशुदा मश्रुका-

घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी के कपड़े व रोशनदान से फेके कपडे को विधिवत जप्त किया ।

 

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी तिलक कारोले, उ.नि. सौरभ कुशवाह, साबिर मंसूरी, प्रआर. बलराम चौहान, जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक धीरज पाण्डेय, हरि सिंह राजपूत, सुनील सोनी, अनिल मकवाना, अरूण जाट, धर्मेन्द्र यादव एवं नागेन्द्र सिंह पवार की सराहनीय भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content