◆ CEIR पोर्टल की सहायता से सात गुम मोबाइल फोन की सफलतापूर्वक की गई पतासाजी।

 

◆ तकनीकी दक्षता के साथ त्वरित कार्यवाही कर, मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।

 

इंदौर – शहर में लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु तकनीकी का उपयोग कर  त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं ACP खजराना श्री आशीष पटेल* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में थाना खजराना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

इसी अनुक्रम में थाना खजराना पुलिस टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन की तकनीकी रूप से पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 07 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित सुपुर्द किए।

 

बरामद मोबाइल फोन —

 

  1. Motorola G – फरियादी सपना चौहान
  2. Oppo Reno 7 – फरियादी तरुण तिवारी
  3. Redmi 9 – फरियादी आनंद डोंगरे
  4. Oppo F29 – फरियादी आशीष सींदल
  5. OnePlus Nord 2 – फरियादी बुद्धि प्रकाश शर्मा
  6. Realme 7 Pro – फरियादी पूनम साहू
  7. Oppo – फरियादी महेश सोलंकी

 

पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी सात मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं ACP खजराना श्री आशीष पटेल की उपस्थिति में थाना प्रभारी खजराना श्री मनोज सिंह सेंधव द्वारा सुपुर्द किए गए।

 

खजराना पुलिस की इस तकनीकी एवं त्वरित कार्रवाई से नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौटी तथा पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content