- दिलजीत दोसांझ कंसर्ट कार्यक्रम दौरान अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गैंग आई पुलिस की गिरफ्त में।
- थाना खजराना पुलिस ने C-21 एस्टेट ग्राउंड क्षेत्र में दिलजीत दोसांझ कार्यक्रम आयोजन के दौरान, त्वरित कार्यवाही कर चोरों से 6 मोबाइल किए बरामद ।
इंदौर शहर में दिलजीत दोसांझ कंसर्ट कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री के पी यादव के द्वारा 01 विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध गतिविधिर्या में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी व गोपनीय रुप से आसूचना संकलन किया जा रहा था, जिसके तहत ही पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोरों की गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
इसी अनुक्रम में कल दिलजीत दोसांझ कार्यक्रम में पुलिस को मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थाना खजराना की टीम ने दिलजीत दोसांझ कार्यक्रम की दरमियानी रात करीब 10:00 बजे C 21 एस्टेट ग्राउंड स्थित एक संदिग्ध को चिन्हित किया, जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स के द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ के दौरान अपना नाजिम खान उम्र 52 साल निवासी दिल्ली। तथा दूसरे व्यक्ति का नाम सुरेंद्र उम्र 37 साल निवासी लखनऊ। बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग दिल्ली एवम् लखनऊ के मुख्य सरगना है, जो वारदातों को अंजाम देने के लिए इस आयोजन में आए थे।
पुलिस कार्यवाहीः- आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध के तहत के भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से उनके साथ में आए अन्य साथियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी बड़े अंतरराज्जीय नेटवर्क के खुलासे होने की संभावना है।
जप्त की गई सामग्रीः- पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना इंदौर श्री के पी यादव एवं सहयोगी टीम की अहम भूमिका रही ।


