• आरोपी भाई और उसके दोस्त ने, अपनी बहन के साथ मिलकर बनाया था चोरी का प्लान, और दिया चोरी की घटना को अंजाम।

 

  • पुलिस को गुमराह करने की नियत से आरोपिया महिला भी फरियादी के साथ, चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंची थी खजराना थाने ।

 

  • सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, कड़ी मेहनत व तकनीकी सहायता, सूचना तंत्र के माध्यम से किया चोरी की घटना का पर्दाफाश ।

 

  • आरोपियों के पास से कुल 4,00,000 रुपए से अधिक का मश्रुका जप्त किया जाकर किया गया विधिवत गिरफ्तार।

 

इंदौर- शहर में चोरी नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना  खजराना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपियों को 48 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है

 

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 27/02/2026 को फरियादी विशाल पिता ओमप्रकाश निवासी सुविधि नगर छोटा बांगड़दा एरोड्रम इंदौर ने सूचना दी थी कि मैं दिनांक 24/02/2026 को मैने मेरी कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास पार्क करी थी जिसमें रात्रि में स्कूटी पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कार का कांच तोड़कर मेरी कार में रखे पैसे चोरी कर लिए गए हे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खजराना पर चोरी का प्रकरण पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध  धारा 305(बी), 324(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु एडिशनल कमिश्नर श्री अमित सिंह एवं डीसीपी जोन 02 श्री कुमार प्रतीक के  मार्गदर्शन में एडीशनल डीसीपी श्री अमरेन्द्र सिंह एवं एसीपी श्री कुंदन मंडलोई के द्वारा थाना प्रभारी खजराना  को एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर, खजराना की आउटर कालोनीयो, भीड़ भाड़ वाले स्थानों , रहवासी संस्था, मल्टी में चोरी व नकबजनी से बचने के सबंध में आवश्यक निर्देश जारी किये गये थे। इसी तारतम्य में टीम बनाकर आरोपियों को राउण्डअप करने हेतु लगाया गया।

 

विवेचना के दौरान लोगों के घरों पर लगे सेकडो सीसीटीवी कैमरों को देखकर अज्ञात आरोपी के मिले फुटेज के आधार पर उसे ज्ञात किया । जिसमें मुखबिरी सूचना मिली कि उक्त आरोपी स्टार चौराहे के पास स्कीम नंबर 134 में गाड़ी के पास खड़े हे। तत्पश्चात थाना प्रभारी खजराना  द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर आरोपियो को राउण्डअप करने के लिए रवाना करा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे और इसी दौरान पुलिस ने आरोपीयो को राउण्डअप कर हिरासत में लिया।

 

आरोपियों का विवरण – 1. ध्रुव गौड़ उम्र 22 साल इंदौर

(आरोपी की स्नातक की पढ़ाई चल रही हे और वाहन पार्किंग का काम करता हे। )

  1. बबलू राजपूत उम्र 18 साल  इंदौर।

(आरोपी 9वी तक पढ़ा लिखा हे एवं वाहन पार्किंग का कार्य करता हे)

 

जपतशुदा मश्रुका :– कुल 2,15,000 रुपए कैश, 1,35,000 रुपए का आई फोन 17 प्रो मोबाइल, 01 एक्सेस स्कूटर { कुल जप्तशुदा मश्रुका 4,00,000 रुपए से अधिक हे।}

 

आरोपियों को हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया कि वह अपने शौक पूरे करने एवं जल्दी पैसे कमाने के लालच से अपनी सगी बहन दिव्यांशी की बातो में आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी से थाना क्षेत्र की एवं अन्य दीगर थानों की वाहन चोरी एवं अन्य मोबाईल चोरी की वारदातों के बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. अनिल गौतम,  सउनि राकेश परमार,प्रआर. पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, नगर सिंह, आर.शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़, एदल गुर्जर, प्रवीण चौहान(साइबर सेल), विनीत मिश्रा(साइबर सेल), एवं प्रदीप सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content