• एक दिन पहले 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मे आरोपी अमान को किया था गिरफ्तार।

 

  • आरोपी अमान से बैक ट्रैकिंग पूछताछ पर फिरदौस नामक महिला तस्कर से 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स कीमती 1 लाख 50 हजार रु. की जप्त।

 

  • ड्रग्स सप्लाई करने वाला राजस्थान चित्तौड़ निवासी ड्रग सप्लायर नारायण चौहान को भी त्वरित कार्यवाही कर रेलवे स्टेशन से लिया गिरफ्त में ।

 

  • नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स।

 

इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री आर.के. सिंह व पुलिस उपायुक्त  जोन 02 श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा दिये निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी खजराना द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

 

इसी तारताम्य में थाना खजराना पुलिस की टीम द्वारा एक दिन पहले 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मे आरोपी अमान को पकड़ा गया था, जिसका पुलिस रिमांड में पूछताछ करने पर उसने कुछ जानकारियां दी थी। उसी जानकारी के आधार पर टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी  करते पटेल कट पाक़ीज़ा रोड खजराना इंदौर पर 01 संदिग्ध महिला खड़ी दिखी, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगी, टीम द्वारा आरोपिया की घेराबंदी कर पकड़ा , जिसकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपीया के पास से अवैध मादक पदार्थ 15 ग्राम से अधिक एम डी ड्रग्स होना पाया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपिया के कब्जे से लगभग 15 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जप्त कर, आरोपिया के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर आरोपिया फिरदौस को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाला तथा मेमोरेंडम के आधार पर राजस्थान चित्तौड़ निवासी नारायण चौहान नामक ड्रग्स तस्कर को रेलवे स्टेशन से खजराना पुलिस द्वारा विधिवत पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है, जिसमें विवेचना  के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स का नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी और आसानी से अमीर बनने की नियत से एमडी ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देते थे।

इस प्रकार अवैध नशे के विरुद्ध थाना खजराना द्वारा जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ा प्रहार कर तीन आरोपियों को MD  ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, मनीषा भिलाला, सउनि दिनेश कुमार सरगैया, प्रआर, अजय शुक्ला, पंकज सांवरिया, योगेश झोपे, म.आर. रुकसाना बनो, आर. निखिल पटेल, सचिन शर्मा एवं देवेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content