- आरोपीगण ऑनलाईन गेमिंग और अपनी अय्याशी के शौक पुरा करने के लिये देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम ।
- आरोपियो के कब्जे से सोने के जेवरात एंव अपराध में प्रयुक्त वाहन एक्टीवा कीमती लगभग 25 लाख रुपये का मश्रुका जप्त ।
- आरोपीगण पुताई वाले बनकर घरो की पुताई का ठेका लेकर चोरी की घटनाओ को देते थे अंजाम ।
शहर मे चोरी/नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश लगाने तथा इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन सिंह मंडलोई के निर्देशन मे थाना प्रभारी कनाडिया उनकी टीम द्वारा नकबजनी/चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना कनाडिया पर दिनांक 03/04/26 को फरियादी तन्मय कानूनगो नि. सांई वल्भव अपार्टमेन्ट सम्पत हिल्स बिचौली मर्दाना इंदौर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैने अपने फ्लैट को पुताई करने के लिये दिया था, और सोने के आभूषण वाशिंग मशीन में छिपा कर रखे थे। फ्लैट की चाबी व एक्टीवा गाडी पुताई करने वालो की दी थी। दिनांक 02.04.26 को सुबह करीब 9.00 बजे मेरी पत्नी फ्लैट पर गयी तो फ्लैट के अन्दर वाले कमरे का लॉक टूटा होकर दरवाजा खुला हुआ था। मैने व मेरी पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था तथा मेरी पत्नी ने वाशिंग मशीन में रखे आभूषण चैक करने पर नहीं थे। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये घटना में मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश करते हुए आरोपी 1. रामकुमार पिता भानसिंह लोधी नि. 477 आलोक नगर मुसाखेडी इंदौर 2. रिजवान उर्फ रिज्जू पिता कदीर शेख नि. 400 नई बस्ती आजाद नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो से पुछताछ कर घटना मे चोरी किया मश्रुका जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कनाडिया श्री सहर्ष यादव, प्र.आर.02 पुनीत चौबे, आरक्षक जंगजीत जाट, आर मनोज पटेल, आरक्षक अमित भदौरिया, आर. रामभजन गुर्जर, आर. नीरज जाट, आर. शुभम कटारे, सायबर सेल जोन 2 प्रवीण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





