- 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 घरेलू गैस सिलेंडर एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
- आरोपी नशे के आदि हैं तथा नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे चोरी की वारदातों को अंजाम ।
इंदौर शहर में चोरी नकबजनी के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री नरेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री सुमित केरकेट्टा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आज़ाद नगर श्री रविंद्र बिलवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी आज़ाद नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेतराम का बगीचा, आज़ाद नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल कम कीमत में बेचने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहित यादव निवासी पंचशील कॉलोनी, मूसाखेड़ी, इंदौर को पकड़ा गया । उसके कब्जे से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP13YA4836) बरामद की गई, जो थाना आज़ाद नगर क्षेत्र से चोरी गई थी तथा जिसके संबंध में अपराध पंजीबद्ध है।
पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दो अन्य आरोपियों—
- गर्वत उर्फ काका उर्फ बाबा निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर।
- कुणाल उर्फ कुन्न्र निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर।
को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें चोरी कर कम दामों में बेचने की तैयारी थी। इस संबंध में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
👥 गिरफ्तार आरोपी
- मोहित निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर।
- गर्वत उर्फ काका उर्फ बाबा निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर।
- कुणाल उर्फ कुन्न्र निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर।
जब्त मश्रुका-
✅ 11 घरेलू गैस सिलेंडर
✅ 1 चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
💰 कुल अनुमानित कीमत : लगभग ₹60,000
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक संदीप बेस, प्रधान आरक्षक अरविंद तोमर, नीतीश राठौर, प्रदीप पटेल, अभिनव शर्मा एवं आरक्षक अक्षय रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





