• इंदौर पुलिस द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों बस्तियों, स्कूल आदि सार्वजनकि स्थानो पर पहुंचकर बच्चों/आम लोगो को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक।

 

  • अभियान के दौरान महिला सम्मान एवं सुरक्षा के लिए स्कुली बच्चों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर प्रतिभागियों को अभिमन्यु की टी शर्ट प्रदान की गई।

 

 

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन में उनि श्री शिवम ठक्कर, सउनि गयेन्द्र यादव एव इंदौर पुलिस की टीमो द्वारा आज दिनांक 09 अक्टूबर 2024 को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जिसके तहत इंदौर पुलिस की टीम ने सिटी बस (अटल सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड) के कार्यालय मे जाकर, कार्यालय से संबधित स्टॉफ जिसमें ड्राइवर, कंडक्टर एवं अन्य ग्राउंड स्टॉफ को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के प्रति प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान के बारे मे कार्यशाला एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही वहां उपस्थित स्टॉफ को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, वहां उपस्थित अटल सिटी ट्रांसपोर्ट प्रमुख श्रीमती माला ठाकुर के साथ मिलकर काउटर, टिकट काउंटर, आइ बस स्टॉप एवं आइ बस पर अभिमन्यु के पोस्टर चस्पा किये गये। सभी को महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा हमेशा उनके सम्मान को सर्वोपरि रखने संबंधी बातों के लिए जागरूक किया गया।

इसी तरह अन्य कार्यक्रमो के तहत इंदौर पुलिस की टीम थाना खजराना क्षेत्र की बस्तियों मे बच्चो के बीच पहुचकर जागरुक किया गया। साथ ही सेंट विसेंट पल्लोटी स्कुल रेडिमेड काम्पलेक्स इंदौर में बच्चों को अभिमन्यु अभियान के बारें में जानकारी प्रदान करते हुए, महिला सम्मान और सुरक्षा के बारे मे कार्यशाला का आयोजन कर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमे प्रतिभागियों को अभिमन्यु की टी शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया।

साथ ही अभिमन्यु पोस्टर की सेल्फी पांइट लगाया गया जहां लोगो द्वारा सेल्फी लेकर महिला सुरक्षा के बारे मे जानकारी ली। एवं कार्यशाला मे उपस्थित लोगो को महिला सुरक्षा के प्रति जानकारी देकर, लोगो को हमेशा नारी का सम्मान करेंगे तथा महिलाओं की उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोड़ेगे,  इसकी शपथ भी दिलवाई जा रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content