• पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 05.05.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

उनि प्रवीण जाधव, कार्य.प्रआर. 2726 बलराम चौहान, कार्य.प्रआर 315 अजय सिंह चौहान, कार्य.प्रआर 1122 निलेश सुरालकर, आर 3475 देवेन्द्र अम्ब, आर 3418 कमलेश चौरे, आर 3527 नारायण यदुवंशी थाना राऊ – अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

* आर 854 सत्येंद्र सिंह भाटी कार्यालय अति पुलिस उपायुक्त जोन 02 – e-RAD/eDAR के अंतर्गत बेहतर कार्यवाही करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

* सउनि मनोज हिरवे थाना लसुडिया – ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 06 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

* आर 2975 विनीत मिश्रा, आर 3665 प्रवीण सिंह सायबर सेल जोन 02 – ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत तकनीकी सहायता प्रदान करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

* उनि रामकुमार रघुवंशी, आर 3949 रविकांत शर्मा, आर 2429 विनीत सिंह राजपूत, आर 1105 शैलेंद्र चतुर्वेदी, आऱ 1871 अंकित भदौरिया थाना भंवरकुआ – मल्हार गार्डन की पार्किंग मे रखी फॉर्च्यूनर कार से नगदी व अन्य सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।

* प्रआर 13 विवेक पाटिल थाना यातायात – तीन इमली आउटर पॉइंट पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

* प्रआर 823 धन सिंह सोलंकी थाना यातायात – राजवाडा पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

* म.आक 4553 सोनाली सोनी थाना यातायात – सोशल मीडिया एवं पीए सिस्टन से अनाउंसमेंट कर लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

keyboard_arrow_up
Skip to content