• पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक  24.03.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

* आर 736 साजन डुडवे कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 1, आर. 229 श्याम विश्वकर्मा  थाना राजेंद्र नगर, मआर. 4244 संगीता थाना गांधीनगर – माह फरवरी 2026 मे सीएम हेल्पलाईन संबधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने मे सराहनीय कार्य पर।

 

* प्रआर. 3054 किशोर चौधरी, आर 282 राधेश्याम राठौर, आर 3642 कपिल सोनानिया थाना विजय नगर – सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात मे आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* मआर 2381 सतोष दांगी – पुलिस थाना लसुडिया मे पंजीबध्द अपराध मे फरियादिया को अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे आरोपी दिखाई देने पर अकेले ही पकडने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* आर. 1630 कपिल रावत थाना जूनी इंदौर – अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित आरोपी को गिरफ्तार कर 518 ग्राम अफीम जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* आर 1871 अंकित सिंह भदौरिया थाना भवंरकुआ – संदिग्धों की चैकिंग के दौरान 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* उप निरीक्षक मुकेश झारिया, आर. 3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर  1127 अरुण माथुर, आर 3713 अनुराग सिंह सिकरवार – थाना व्दारकापुरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्धों की चैकिंग के दौरान  संदिग्ध व्यक्ति को पकडकर चैकिंग करने पर उससे अवैध हथियार 06 देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतुस जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* प्रआर 1827 अजय सिंह, मआर 687 चंदा जोशी, मआर 2026 रेणुका सुवासिया थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित महिला आरोपिया को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर 34.6 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* सउनि विरेंद्र भूरिया थाना यातायात- विजय नगर चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

* आर. 905 अनिल सिंह थाना यातायात – सीएम हेल्पलाईन संबधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने मे सराहनीय कार्य पर।

 

* आर. 4413 दीपक भूरिया थाना यातायात – भवंरकुआ चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने व व्हील लॉक की कार्यवाही करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

* आर. 4653 देवेंद्र पाटीदार थाना यातायात – नो एंट्री पांइट पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने मे प्रभावी कार्यवाही करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content