- पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 11.08.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
* निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, उनि जगदीश मालवीय, प्रआर 998 अभिषेक सेंगर, प्रआर 1481 रिंकू राजपुत, प्रआर 2667 विशाल पाटील, प्रआर 3315 इमरत, प्रआर 1850 धनराजगिरी थाना पलासिया – पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रांतर्गत हुई लूट का पर्दाफाश कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सराहनीय कार्य करने पर।
* निरीक्षक नीतू सिंह, उनि निधि मित्तल थाना लसूडिया – ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 11 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने मे सराहनीय कार्य करने पर।
* सउनि ओमपाल यादव, प्रआर 1052 शत्रु दामोद, मआर 4705 श्रेया, मआर 4546 मनीषा, आर 3999 भगवत यादव, मआर 4659 रानी, मआर 4535 लता, मआर 4980 प्रियंका, मआर 4653 देवेंद्र पाटीदार, आऱ 1996 नवदीप सिंह थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय योगदान करने पर।


