🎖️पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना और बढ़ाया  उनका हौंसला ।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक  21.07.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

साथ ही इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

* आर. 3662 लोकेश थाना राऊ  –  थाना राऊ क्षेत्रांतर्गत एक्सीडेंट के प्रकरणों मे E-DAR पर प्रकरण तैयार करने मे सराहनीय कार्यवाही करने पर।

 

* आर 615 अनिल अहिरवार, आर 400 महेश नायक थाना सदर बाजार – थाना सदर बाजार पर 187 प्रकरण पंजीबद्ध कर SIDs मे एफआईआर फाइनल लिंक्ड करन मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

  • उनि बलवीर रघुवंशी, प्रआर 567 जिशान, प्रआर 3316 प्रमोद शर्मा, आर 1076 पार्थ, आऱ 2263 मोनू रघुवंशी, थाना विजय नगर – पुलिस थाना विजय नगर मे पंजीबद्ध अपराध मे कंसलटेंसी संचालक को गिरफ्तार कर मार्कशीट जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

*  निरीक्षक अनिल गौतम, प्रआर 3168 पंकज सावरिया, प्रआर 838 योगेश झोपे, आर 3709 जबर सिंह, आर 1358 अमित सिंह थाना खजराना – अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 110 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

* उनि सौरभ कुशवाह, आर 4071 धर्मेंद्र सिंह, आऱ 2835 नागेंन्द्र थाना चदंन नगर – अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका पर।

 

*  सउनि रमेश भदौरिया, प्रआर 2487 धर्मेंद्र सिंह, प्रआर 3215 प्रतिपाल थाना रावजी बाजार – थाना रावजी बाजार मे पंजीबद्ध अपराध मे आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका पर।

 

*  आर 350 कन्हैयालाल दांगी, आर 3005 रिंकू यादव थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम कोकीन सहित आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका पर।

 

शहर के प्रमुख चौराहो पर बेहतर यातायात प्रबंधन और संबंधित कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर –

 

*  सउनि मैथूसिंह मुवेल, आर 3771 अजीत बकोरिया, म.आर 4360 अंजली, आऱ 2613 अतुल कुमार, मआर 4386 निशा, आर 4344 दिलीप, आऱ 4446 मानसिंह, म.आर 4847 ज्योति रजक

keyboard_arrow_up
Skip to content