• पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 27 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक  30.06.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 27 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

मोर्हरम पर्व के दौरान  ताजियों की मार्ग व्यवस्था, अखाड़ों व जुलूस के आवागमन, मेला प्रबंधन, ताजिया विसर्जन आदि के दौरान व्यापक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण आदि में व्यवसायिक दक्षता के साथ उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित किया गया  –

  • अति पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री दीशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री विजय तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी

 

  • थाना प्रभारी सराफा श्री राजकुमार लिटोरिया, थाना प्रभारी चदंन नगर श्री तिलक करोले, थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री संजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री अनिल गुप्ता

 

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रबंधन  समन्वय करने मे सराहनीय योगदान पर- सहायक पुलिस आयुक्त आसूचना व सुरक्षा श्रीमती प्रीति जैन तिवारी

 

 

* गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर हुई हत्या के मामले मे 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने सराहनीय भूमिका निभाने पर – उनि शैलेंद्र सिंह ठाकुर थाना लसुडिया, उनि अरुण मलिक थाना विजय नगर, उनि दीपक पालिया थाना कनाडिया, आर 3665 प्रवीण सिंह चौहान, आर 2975 विनीत मिश्रा साइबर सेल जोन 02

 

* अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलों गांजा, पिस्टल के 22 जीवित राउंड, 19 लाख रुपये नगदी जप्त करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर  –   प्रआर 3393 तन्मय तोमर, प्रआर 1188 अभिषेक पंवार, आर 1637 शिवपाल सोलंकी थाना द्वारकापुरी

 

  • शहर के प्रमुख चौराहो पर बेहतर यातायात प्रबंधन, नो पार्किंग क्षेत्र मे खडे वाहनों पर कार्यवाही, अवैध पार्किंग करने पर कार्यवाही तथा मोर्हरम पर्व के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर –
  • म. आर. 3296 कल्पना, म.आर 4409 सोनम, प्रआर 1475 हरनारायण, प्रआर 1333 दिनेश, प्रआर 3013 दिनेश, म.आर 4617 श्रेया भगवते, आर 3707 विजयपाल, प्रआर 214 दीपेंद्र मेहरा, मआर 707 रेशमा, मआऱ 1732 सुषमा
  •  
keyboard_arrow_up
Skip to content