⏺️ शहर मे बेहतर यातायात प्रबंधन मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 15 पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित।
⏺️ पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 58 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 23.06.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 53 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
पुलिस थाना पंढरीनाथ क्षेत्रांतर्गत फरियादी से 29.65 लाख रुपये की लूट के मामले अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर आरोपियो को गिरफ्तार करने व उनसे लूटी हुई राशि मे से 22.60 लाख रुपये जप्त करने मे सराहनीय कार्यवाही करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित किया गया –
▶️अति पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री दीशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री विजय तिवारी,
- निरीक्षक श्री सतीश पटेल, प्रआर 2973 गोकुल मालवीय, प्रआर 1062 सुल्तान सिंह, आर 3614 दीपक परिहार – थाना पंढरीनाथ
- उनि सौरभ कुशवाह, प्रआर 1066 जितेंद्र सोलंकी, आऱ 2480 सुनिल सोनी – थाना चदंन नगर
- उनि राम रघुवंशी, आर 1197 जितेंद्र यादव, आर 1105 शैलेंद्र चतुर्वेदी, आऱ 2429 विनित सिंह राजपूत – थाना भंवरकुआ
- प्रआर 676 धर्मेंद्र पाठक, आऱ 3497 अरुण चौहान, आऱ 3883 धर्मेंद्र सोनगरा, आऱ 1472 भूपेंद्र सिंह – थाना छत्रीपुरा,
- प्रआर 1609 मुकेश गायकवाड, आर 3629 रामलखन – थाना रावजी बाजार
- आर 2570 गौरव परमार, आर 3495 अरविंद पटेल – सायबर सेल जोन 04
- आऱ 1630 कपिल रावत, आर 3120 योगेश जाट – जूनी इंदौर
- आऱ 4147 सचिन जाट – थाना सराफा
▶️ प्र.आर 3486 अमित तिवारी, आर 3716 रविन्द्र जादौन थाना गांधीनगर – थाना गांधीनगर मे पंजीबध्द अपराध मे आऱोपी को चंद घंटो मे गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
▶️ आर 3542 रामप्रसाद दांगी थाना सदर बाजार – सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण मे सराहनीय भूमिका पर।
▶️ आऱ 1528 अरुण घुरैया, आऱ 2625 दीपेंद्र राणा, आऱ 4053 प्रदीप रावत थाना तेजाजी नगर – अवैध रुप से गैस टंकी का विक्रय करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने व थाना एरोड्रम मे पंजीबद्ध अपराध मे माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।
▶️ कार्य.प्रआर 1210 रोशन यादव, कार्य.प्रआर 2015 भोला यादव, कार्य.प्रआर 3016 मुजफ्फर, कार्य.प्रआर 3256 अंबिका पटेल थाना तिलक नगर – थाना तिलक नगर के चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माल मश्रुका जप्त करने पर।
▶️ कार्य.प्रआर 1749 देवेंद्र सिंह जादौन, कार्य.प्रआर 2484 विजेंद्र सिंह सोलंकी थाना तुकोगंज – दुपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दुपहिया वाहन जप्त करने पर।
▶️ श्री दीशेष अग्रवाल अति पुलिस उपायुक्त जोन 04, श्री विजय तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त सराफा, निरीक्षक श्री राजकुमार लिटोरिया, उनि आराधना शर्मा, उनि धरमवीर सिंह चौहान थाना सराफा – ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राजबाडा पैलेस पर बेहतर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय योगदान पर।
▶️ आर 3728 रविशंकर पाल थाना अपराध – अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सहित 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने व 30 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।
▶️ आर 4222 निलेश मण्डलोई थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ 11.8 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।
🔹 शहर के प्रमुख चौराहो पर बेहतर यातायात प्रबंधन, नीट परीक्षा के दौरान सहायता केंद्र पर अभ्यार्थियों की मदद करने, व्हीव्हीआईपी ड्यूटी, चालानी कार्यवाही की विशेष मुहिम के दौरान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतो के निराकरण करने मे तथा बेहतर यातायात प्रबंधन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर –
प्र.आर. 1697 जितेंद्र, म.आर 4741 रेखा बडोले, आर 2288 प्रदीप शर्मा, आऱ 905 अनिल सिंह, म.आर 3973 दीपिका शर्मा, म.आऱ 4806 नेहा शर्मा, म.आर 4701 भूलि रडार, म.आर 4535 लता गोथरे, प्रआर 3082 मजरुलहक कुरैशी, प्र.आर 2336 ओमसत्य यादव, म.आर 4777 लक्ष्मी, म.आर 4474 सहजू
म.आर 259 टोनिका मौर्य, म.आर 4531 आरती वसूनिया, म.आर 2824 संध्या पोरवाल थाना यातायात – आईटी पार्क चौराहे पर गहनो व नकदी से चोरी का भरा बैग पकडने मे महत्वपूर्ण योगदान देने पर।





