- पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उक्त 17 पुलिसकर्मियों सहित बेहतर कार्य करने वाले कुल 28 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित।
- पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 28 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 28.04.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 28 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
पुलिस थाना पलासिया क्षेंत्रांतर्गत नाबालिक बालको के अपरहरण कर फिरौती की मांग करने वाले मालमे का खुलासा कर, 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने व नाबालिक बालको को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया-
* अति पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रामस्नेही मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह
कार्य.निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, कार्य.प्रआर 3315 इमरत यादव, कार्य प्रआर 1850 धनराज, आर.1324 सिध्दार्थ – (थाना पलासिया)
आर 639 गौरव सिंह गुर्जर, आर 1108 पकंज चौहान, आर 3406 विकास बछानिया, आर 1185 अंकित दास -( थाना राजेंद्र नगर)
प्रआर 1500 लोकेश गाथे, आर 1391 पवन प्रजापत -( थाना छोटी ग्वालटोली)
कार्य प्रआर 1749 देवेंद्र जादौन, आऱ 1611 राहुल जाट- (थाना तुकोगंज)
कार्य प्रआर 944 कालीचरण, आर. 946 संदीप, आर 1604 विजय -(थाना संयोगितागंज)
* उनि जयदत्त शर्मा, कार्य. उनि रणवीर सिंह, आर 744 कृष्ण कुमार त्रिपाठी थाना सदर बाजार – अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर 114.33 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।
* उनि दीपक जामोद, प्रआर 3227 देवी सिंह मीणा, आर 474 जेवेंद्र सिंह गुर्जर थाना परदेशीपुरा- अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 237 श्याम मालवीय, आर 3120 योगेश कुमार जाट थाना जूनी इंदौर – दुपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 04 दुपहिया वाहन जप्त करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* म.आर. 3292 रिंकू थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* म.आर. 4777 लक्ष्मी चौहान थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 3844 मिथुन राठौर थाना यातायात – पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चाही गई एक्सीडेंटल डाटा का विधिवत्त संधारण कर जानकारी समय सीमा मे उपलब्ध करने सराहनीय भूमिका निभाने पर।





