🏃🏾♀️“महिला वॉकाथॉन में एकजुट हुई इंदौर की 3000 से अधिक महिलाएं, सभी ने एक स्वर में किया सभी से Say No to Drugs'” का आव्हान।
👧किशोरवय बालिकाओं से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने भी सहभागिता कर, आमजन को किया नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित।
इंदौर। युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)” अभियान के अंतर्गत लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज 25 जुलाई 2026 को इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “Women Walkathon” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस महिला वॉकाथॉन में शहर की जागरूक महिलाएं, छात्राएं, स्पोर्ट्स वूमेन, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की प्रतिनिधियां, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की प्रशिक्षु महिला आरक्षक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित 3000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक विशेषता यह रही कि इसमें किशोर उम्र की बालिकाओं से लेकर युवतियों, कामकाजी महिलाओं, गृहिणियों तथा वरिष्ठ महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि “नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
वॉकाथॉन प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जुम्बा सेशन में भाग लेकर वॉर्म-अप किया, जिससे पूरे आयोजन में सकारात्मक ऊर्जा और जोश का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक सौहार्द और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इस अभियान का उद्देश्य ही समाज के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि, “एक सशक्त महिला केवल अपने परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी तय करती है। यदि हमारी माताएं, बहनें और बेटियां नशे के विरुद्ध जागरूक होकर आगे आएंगी, तो समाज से नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करना कहीं अधिक आसान होगा।”
इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी महिलाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई तथा उनसे आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का संकल्प लें।
इसके पश्चात पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह सहित उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिला वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वॉकाथॉन नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीपीओ चौराहा, शिवाजी वाटिका एवं गीता भवन मार्ग से होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “नशे से दूरी है ज़रूरी”, “Say No to Drugs”, “स्वस्थ जीवन, नशामुक्त जीवन” तथा “नारी का संकल्प—नशामुक्त हो हर परिवार” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
संदेश
🚫 नशे को कहिए “ना”…
👩👧 हर महिला बने नशामुक्त समाज की प्रेरक शक्ति।
💪 नशे से दूरी है ज़रूरी!
🚴 Say No to Drugs






