• पुलिस टीम द्वारा आरोपियो को गिरफतार कर 13 मोटर सायकल कीमती लगभग 14 लाख रुपये की गई जप्त।

 

  • शहर के अन्य थाना क्षेत्रो विजयनगर, एम.आय.जी., एम.जी. रोड से भी करते थे वाहन चोरी।

 

इंदौर- शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही कर माल मश्रुका जप्त करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे  पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिय आयुक्त  कोतवाली श्री विनोद दीक्षित के निर्देशन मे थाना प्रभारी तुकोगज श्री जितेन्द्र सिंह यादव व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.01.2026 को दो आरोपी को उनके एक नाबालिक साथी को गिरफ्तार कर कुल 13 मोटर सायकल कीमती 14 लाख रुपये की जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।

 

उक्त निर्देशों पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत भ्रमण के दौरान संदिग्धों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत बीमा आफिस के परिसर में एक लडका बुलेट मोटर सायकल पर बैठा हुआ दिखाई दिये, जो कि संदिग्ध होने से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते गाडी के कागजात व नंबर प्लेट चेक किया, तो उक्त नंबर प्लेट फर्जी व जाली नंबर होना पाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियो के साथ गाडिया चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने अपने साथियो के साथ शहर के थाना विजयनगर, थाना एम.आय.जी., थाना एम.जी. रोड तथा अन्य क्षेत्रो से वाहन चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा आऱोपियो को गिरफ्तार कर 13 चोरी की मोटर सायकल जप्त की गई है।

 

वारदात का तरीका – आरोपियो ने पुछताछ पर बताया कि सभी गैंग के सदस्य घुम फिरकर नये व कीमती वाहन चुराने हेतु रेकी करते थे, फिर अपनी अपनी पोजीशन पर रहकर मौके से वाहन चुरा ले जाते थे। एवं शहर के विभिन्य स्थान जैसे सुनसान स्थल बीमा आफिस के पार्किंग, पलासिया मस्जिद के पीछे सुनसान इलाका राजकुमार ब्रीज के नीचे, निगम मार्केट बल्लभनगर स्थानों पर खड़ी करते थे। बाद एक एक करके चोरी की गई गाडियो को ले जाते थे।

 

गिरफतार आरोपी – (1) मोहित जीनवाल   नि. 11 पंचम की  फेल इन्दौर

(2) प्रशांत मरमट   नि. 571 पंचम की फेल इन्दौर व

(3) एक विधिविरुद्ध बालक

 

बरामद मोटर सायकल का विवरण –  एक बुलेट मोटर साइकल क्र. MP09QW0893, (2) मो.सा. पल्सर बिना नम्बर चे.म.- MD2868BX8NPF41762, (3) मो.सा. हीरो होण्डा एच. एफ, डीलक्स क्र. MP43MF 8240, (4) मो. सा. अपाचे 160 क्र.- MP09BG6580 (5) एक एक्टिवा ब्लैक कलर की क्र MP68MH 1070 (6) मो.सा. हीरो होण्डा क्र MP 09QJK2506 (7) एक मो.सा. स्प्लेन्डर ब्लैक कलर की MPO7NP4451 (8) मो.सा. बजाज पल्सर 125 काले कलर की जिसका क्र.-MP19NC4014 (9) एक मो.सा. बजाज पल्सर ब्लैक कतर की क्र-MP09BG9691 (10) एक मो.सा. ज्टै स्टार बिना नंबर प्लेट की चे.न.-M0625CK29N1H04432, (11) एक मो.सा. पेरान प्रो ब्लैक कलर बिना नंबर प्लेट की चेचीस नं.- MRI HAOAWDHL (12) होण्डा एक्टिवा चौचिस नं. ME4JK13CHRG155760 (13) मोटर सायकल हिरो स्पेलण्डर चौचिस न. MBLHAW127MHC27814

 

 

सराहनीय कार्य-  थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक दी डी भारती, उपनिरीक्षक विशाल सिंह परिहार, सउनि अटल विहारी शर्मा, प्रआर 2484 विजेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रआर. 1691 राजीव यादव, आर 1611 राहुल जान आर. 4507 मलखान सिंह तोमर, आर. 679 राहुल यादव, 2207 मनीष सिंह राजावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

keyboard_arrow_up
Skip to content