• पुलिस थाना हीरा नगर ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर, चोरी की 05 चोरी की बाइक (कीमत लगभग 04 लाख रुपए) की बरामद

 

  • आरोपी ने थाना हीरानगर सहित कनाड़िया व खजराना क्षेत्र में भी की गई वारदातों का हुआ खुलासा।

 

 

इंदौर। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री ओमप्रकाश एवं सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्रीमती रूबीना मिजवानी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना हीरानगर ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 05 चोरी की दोपहिया वाहन, कुल कीमत लगभग ₹4 लाख, बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 

 

दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को थाना हीरानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक काले रंग की टी-शर्ट पहने चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09 XS 6809 बरामद हुई। जांच में उक्त वाहन थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक 987/2026, धारा 303(2) बीएनएस में चोरी का होना पाया गया।

 

पूछताछ में खुला चोरी की कई वारदातों का राज

 

पुलिस द्वारा आरोपी से सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक 988/2026 एवं 989/2026 के अलावा थाना कनाड़िया क्षेत्र से 01 तथा थाना खजराना क्षेत्र से 01 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 05 चोरी की मोटरसाइकिलें कीमत लगभग 04 लाख रुपए की बरामद कीं है —

MP 09 XS 6809 – होंडा शाइन

MP 09 KF 5519 – होंडा शाइन

MP 38 AK 2478 – होंडा शाइन

MP 09 NJ 9934 – हीरो डीलक्स

MP 09 ……… – अन्य वाहन

 

पुलिस द्वारा बरामद वाहनों के संबंध में अन्य प्रकरणों से भी मिलान एवं जांच की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी—

साहिल पंडित उर्फ बच्चा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नाका माता मंदिर के पास, मालवा मिल, इंदौर।

 

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं एवं उसके संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

सराहनीय भूमिका-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरा नगर कमलकिशोर, प्र.आर. कालीचरण, प्र.आर. सौरभ सिंह, आर. विश्वरतन परिहार, आर. रमन, आर. विजयशंकर, आर. इंद्रप्रताप एवं आर. अंकित भंवर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content