आरोपी से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग ₹ 4.50 लाख बरामद

 

आरोपी ने राऊ क्षेत्र के अलावा थाना भंवरकुआं व सराफा क्षेत्र में भी दिया था वाहन चोरी को अंजाम।

 

इंदौर शहर में चोरी/ नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं पतारसी हेतु सघन चेंकिंग व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत थाना राऊ पुलिस को एक वाहन चोर को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

 

🚨 वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार

 

क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस थाना राऊ द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल वाला संदिग्ध दिख, जिसे रोककर जांच की गई तो सत्यापन में उक्त मोटरसाइकिल थाना राऊ के अपराध क्रमांक 444/26, धारा 303(2) BNS में चोरी गई बजाज फ्रीडम (MP09DV0503) होना पाई गई।

 

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम महेश बताया। गहन पूछताछ में आरोपी ने थाना भंवरकुआं एवं सराफा क्षेत्र से तीन अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया।

 

🏍️*04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

 

आरोपी के कब्जे से कुल 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4.50 लाख है।

 

– 🏍️ 01 बजाज फ्रीडम मोटरसाइकिल (थाना राऊ क्षेत्र से चोरी)

– 🏍️ 03 अन्य दोपहिया वाहन (थाना भंवरकुआं एवं थाना सराफा क्षेत्र से चोरी)

 

👤 गिरफ्तार आरोपी

 

महेश निवासी ग्राम उमरिया झोबरा कॉलोनी, थाना किशनगंज, जिला इंदौर।

 

सराहनीय भूमिका

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ श्री राजपाल सिंह राठौर,  निलेश सिसोदिया, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, प्रधान आरक्षक अजय चौहान, प्रधान आरक्षक संजय, आरक्षक कमलेश एवं आरक्षक नारायण की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content