- पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के 24 घण्टे के भीतर आरोपियों को पकड़, कर दिया घटना का खुलासा।
इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा फरियादी का चेक चोरी कर उसके जरिए 4 लाख 80 हजार निकालने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा गया है।
क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-03 इंदौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 द्वारा चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु व आरोपीगणो की शीघ्र पतारसी कर गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया गया है।
दिनांक 20.02.2026 को फरियादी नवीन राजपाल उम्र 43 साल नि. आस्कर कालोनी इंदौर हाल शास्त्री मार्केट इंदौर ने थाना सेन्ट्रल कोतवाली जिला इंदौर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.11.2025 को मेरे मोबाईल पर एक मैसेज आया तब मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 4,80,000 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गये है तत्तपश्चात फरियादी द्वारा दिनांक 24.11.2025 को संबंधित बैंक से जानकारी प्राप्त करते चैक क्रमांक आईसीआईसीआई बैंक से 4,80,000 रुपये रकम भर साईन व सील लगाकर फरियादी के खाते से ट्रान्सफर किये गये है पता चला। फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण जांच में लिया गया।
उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी ने टीम को लगाया। टीम ने तत्काल फरियादी के खाते की आईसीआईसीआई शाखा से जानकारी प्राप्त की गई तो बैंक द्वारा से पता चला कि खाता धारक सुनिल कुमार मिश्रा उज्जैन के खाते में फरियादी के चोरी उक्त चैक क्रमांक से 4,80,000 रुपये जमा हुए है। गठित टीम द्वारा तकनिकी जानकारी, बैंक स्टेटमेन्ट आदि से संदिग्ध आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा योजनाबद्ध तरिके से अपने दोस्त पियुष चौहान इंदौर के साथ मे मिलकर उक्त षडयंत्र कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी से अन्य वारतादो के संबंध में चोरी किये गये चैक पूछताछ किया जाना है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि। उनके द्वारा अपने मालिक का विश्वास जीतकर, फरियादी केव दुकान शास्त्री मार्केट के ड्रोज के अन्दर रखे उक्त चैक चोरी कर फर्जी तरीके से रकम और हस्ताक्षर कर वित्तिय अपराध को घटित किया है।
पुलिस टीम –
उक्त कार्यवाही में उनि अजय कुमार मार्को, प्र.आर. 3178 पंकज, प्र. आर. 1480 मुकेश, प्र.आर. 3096 अमर चौहान की सराहनीय भूमिका रही।





