🔹 नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हीरानगर पुलिस ने आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ धरदबोचा।
🔹 आरोपी के कब्जे से 11.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, कीमत लगभग ₹1,00,000/- जप्त।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय निकाय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (जोन-03) श्री अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-03) श्री ओमप्रकाश एवं सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 08/11/2026 को दीपावली त्योहार के दौरान रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना हीरानगर पुलिस टीम आईएसबीटी, एमआर-4 इंदौर पहुंची। इस दौरान आईएसबीटी के पीछे से भागीरथपुरा की ओर जाने वाली एमआर-4 रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया।
संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक थैली में ब्राउन शुगर होना पाया गया। पुलिस द्वारा विधिवत किट व पंचानो के समक्ष चेक करते हुए उक्त 11.70 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/- है, जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हीरानगर में अपराध क्रमांक 1084/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
रोहित उर्फ आलू राजोरिया निवासी – 80 फीट रोड, कबीटखेड़ी, इंदौर।
जप्त मश्रुका- 11.70 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/-
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरा नगर निरीक्षक कमल किशोर, उप निरीक्षक श्री प्रेम सिंह टैगोर, आरक्षक विश्वरतन परिहार, आरक्षक अजय प्रताप, आरक्षक अनिल जायसवाल एवं आरक्षक रमन की अहम भूमिका रही।


