- दिवाली त्यौहार की ऑनलाइन खरीदारी के पार्सल की डिलीवरी के नाम पर सही पता अपडेट करने का झांसा देकर की गई ठगी।
- क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्यवाही से संदिग्ध खातों में राशि फ्रीज कराकर, कोर्ट आदेश के माध्यम से ₹75,000/- की राशि कराई ।
इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में ऑनलाईन व आर्थिक ठगी एवं छल-कपट के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम को ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर शीघ्र एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में, क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही की गई।
शिकायतकर्ता शालिनी (परिवर्तित नाम), निवासी इंदौर, जो कि गृहणी हैं, के साथ ₹78,000/- की ऑनलाइन साइबर ठगी की गई थी।
आवेदिका द्वारा दिवाली त्यौहार की खरीदारी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की गई थी, जिसके अंतर्गत उनका एक पार्सल डिलीवर होना था। पार्सल की डिलीवरी से पूर्व अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को डिलीवरी बॉय बताते हुए आवेदिका को फोन किया गया तथा पार्सल डिलीवर करने के लिए पता सही नहीं होने का झांसा दिया गया।
आरोपी द्वारा आवेदिका को पता अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजी गई। आवेदिका द्वारा उक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके चार बैंक खातों से कुल ₹78,000/- की राशि ट्रांसफर कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई गई।
क्राइम ब्रांच इंदौर की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से दिल्ली, ओडिशा, गुजरात एवं महाराष्ट्र के संदिग्ध खातों में ठगी की राशि फ्रीज करवाई गई तथा कोर्ट आदेश के माध्यम से ₹75,000/- की राशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।
⚠️ साइबर एडवाइजरी – आमजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- दिवाली या अन्य त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पार्सल डिलीवरी के नाम पर आने वाले अनजान कॉल एवं मैसेज से सावधान रहें।
- पार्सल का पता अपडेट करने, डिलीवरी री-शेड्यूल करने या अतिरिक्त शुल्क जमा करने के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, यूपीआई पिन या निजी जानकारी साझा न करें।
- पार्सल की स्थिति जानने के लिए संबंधित ई-कॉमर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।
- किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड न करें और संदिग्ध क्यूआर कोड या भुगतान लिंक से बचें।
ऑनलाइन ठगी की शिकायत कहाँ करें?
📍 तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें।
📍 NCRP पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
📞 इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर 704912–4445 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।


