• महंगे शौक को पूरा करने दिया था चोरी की वारदात को अंजाम ।

 

  • आरोपी से चोरी गयी सोने की ज्वेलरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जप्त ।

 

इंदौर शहर में चोरी/ नकबजनी स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त  नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं।  इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन- 2 , अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा एक चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.06.2026 को फरियादी शिवशंकर विजयवर्गीय की वैभव नगर कनाड़िया स्थित चंद्रिका ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान पर मुँह पर मास्क तथा सर पर टोपी पहने बिना नंबर की मोटरसाईकिल से शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति आया औऱ ज्वेलरी खरीदने का बोलकर ज्वलेरी दिखाने को कहा फरियादी उस व्यक्ति को ज्वेलरी दिखा रहा था तभी वह व्यक्ति एक सोने की चैन व दो सोने की अंगूठियां उठा कर भाग गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त चोरी के अपराध मे आरोपी को पकडने के लिये एक टीम का गठन थाना प्रभारी कनाड़िया के नेतृत्व मैं किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करते एक व्यक्ति लाल रंग की टोपी तथा काले रंग का मास्क लगाकर बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से ज्वेलरी की दुकान मे आता तथा चोरी की घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से भागते हुये दिखा । टीम द्वारा सीसीटीवी व अन्य तकनीकी जांच से आरोपी की तलाश की गयी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना से संदिग्ध मुन्ना  बारिया  निवासी – ग्राम बोराली जिला बड़वानी ,हाल मुकाम – ग्राम कनाड़िया इंदौर पकडा जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया । आरोपी मुन्ना से चोरी गया मश्रुका एक सोने की चैन , दो सोने की अंगूठी तथा अपराध मे प्रयुक्त शाइन मोटर साइकिल (कुल जप्तशुदा मश्रुका किमती करीब 02 लाख 50 हजार) जप्त की गई ।

 

प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी कनाड़िया श्री सहर्ष यादव , प्र.आर रविन्द्र रघुवंशी , प्र.आर विजय चौबे, प्र.आर शिवकुमार यादव, आर.जगदीश दांगी, आर.कुलदीप , आर.आनन्द जाट एवं सायबर सेल जोन-02 से आर प्रवीण सिंह की अहम भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content