• आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,10,000/- मूल्य की 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ जप्त।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ के संदेहियों की तलाश पतारसी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम शहर में भ्रमण करते हुए रीजन पार्क रोड (मुक्ति धाम के पास), इंदौर पहुँची। वहाँ सड़क किनारे एक व्यक्ति  बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर खान, बताया।

 

संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर उसकी विधिवत तलाशी ली गई। जिसके पास से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन)’ बरामद हुआ।

 

आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध  धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी :- समीर खान,  बड़वानी (म.प्र.)

जप्त मश्रुका विवरण :-

11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन) (अनुमानित मूल्य ₹1,10,000/-)

 

मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

 

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वर्ष 2026 में अब तक की कार्यवाही (NDPS एक्ट) :*

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कुल 95 प्रकरणों में 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.50465 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 467.28 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹4,58,22,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content