इंदौर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में ट्रैफिक पुलिस इंदौर द्वारा लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब के सहयोग से पलासिया चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यातायात थाना प्रभारी श्री अरविंद सिंह दांगी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी एवं महिला आरक्षक सोनाली सोनी द्वारा कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के सदस्यों के साथ चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पेंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

वहीं, चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान रुकने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, रेड सिग्नल का पालन करने तथा यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की गई।

  • लायंस क्लब ने ट्रैफिक पुलिस के अभियान को दिया समर्थन:- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब के सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस इंदौर द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सराहना की। क्लब के सदस्यों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए वे भविष्य में भी वालंटियर के रूप में ट्रैफिक पुलिस इंदौर के साथ सहयोग करेंगे। ट्रैफिक पुलिस इंदौर ने लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस और नागरिकों की संयुक्त भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से ही शहर में सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
keyboard_arrow_up
Skip to content