• साइबर सेल की तकनीकी सहायता एवं आधुनिक तकनीक के जरिए मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से तलाशे गए गुम मोबाइल फोन

 

  • मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने इंदौर पुलिस की तत्परता एवं सराहनीय पहल के लिए जताया आभार।

 

इंदौर, दिनांक 06 नवंबर 2026। शहर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिषेक रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में जोन-03 के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

 

अभियान के अंतर्गत जोन-03 के सभी पुलिस थानों एवं एसीपी सर्किल की साइबर सेल टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल की लोकेशन एवं अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर गुम मोबाइल फोन की तलाश की गई। पुलिस टीमों ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही प्रदेश के बाहर भी जाकर मोबाइल फोन की तलाश के प्रयास किए, जिसमें उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

 

इस कार्रवाई में सैमसंग, वीवो, ओप्पो सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 168 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत ₹58,02,000 (58 लाख 2 हजार रुपये) है।

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक 06.11.2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिषेक रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री ओमप्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति में बरामद किए गए सभी 168 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।

 

लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। दीपावली के पर्व के अवसर पर मोबाइल फोन वापस मिलने से नागरिकों की खुशियां दोगुनी हो गईं। इस सराहनीय पहल के लिए सभी ने इंदौर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

जोन-03 अंतर्गत मोबाइल बरामदगी का विवरण

 

थाना कोतवाली – 05 मोबाइल

थाना एम.जी. रोड – 01 मोबाइल

थाना तुकोगंज – 05 मोबाइल

थाना संयोजितागंज – 11 मोबाइल

थाना छोटी ग्वालटोली – 03 मोबाइल

  • थाना पलासिया – 18 मोबाइल

थाना हीरानगर – 13 मोबाइल

थाना बाणगंगा – 112 मोबाइल

 

कुल बरामद मोबाइल – 168

कुल अनुमानित कीमत – ₹58,02,000/-

 

इंदौर पुलिस की नागरिकों से अपील- आम नागरिकों से अपील है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं तथा मोबाइल का IMEI नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही भारत सरकार के आधिकारिक CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in पर भी गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल को ब्लॉक कराने एवं उसकी तलाश करने में सहायता मिल सके।

 

इंदौर पुलिस — आपकी खुशियां और आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content