- गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से स्क्रैप हाइड्रोलिक मशीन जप्त कर उसी के गोदाम को सीलबंद किया गया ।
- प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ़ अंसारी के गोदाम को भी सीलबंद।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों को सक्रिय रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 314, 317(2), 112(1) BNS (दौलतगंज रानीपुरा स्थित कबाड़ दुकान से चोरी की गाड़ियों के इंजन व पार्ट्स क्रय-विक्रय करने का मामला) में पूर्व में आरोपी अल्ताफ़ अंसारी एवं अरशद अंसारी को गिरफ्तार कर 12 इंजन व वाहन पार्ट्स जप्त किए गए थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी फ़हीम अंसारी की संलिप्तता पाए जाने पर वह लगातार फरार चल रहा था।
दिनांक 11.08.2026 को क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी फ़हीम अंसारी उम्र 34 साल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी फ़हीम अंसारी के कब्ज़े से स्क्रैप हाइड्रोलिक मशीन जप्त कर उसके गोदाम को सीलबंद किया गया।
साथ ही प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ़ अंसारी के गोदाम को भी पुलिस द्वारा विधिवत सीलबंद किया गया है।
आरोपियो से वाहन चोरी के नेटवर्क, अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध व्यापार के संबंध में पूछताछ जारी है।
मुख्य भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में अपराध शाखा इंदौर की टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए प्रकरण के फरार आरोपी फ़हीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन चोरी के नेटवर्क, अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध कबाड़ व्यापार के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी
फ़हीम अंसारी, थाना कोतवाली, इंदौर।
कार्य / शिक्षा
चौथी कक्षा तक शिक्षित है तथा स्क्रैप का कार्य करता है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
- अल्ताफ़ अंसारी, उम्र 49 साल, निवासी इंदौर।
- अरशद अंसारी, उम्र 25 साल, निवासी इंदौर।
जप्त मश्रुका एवं सीलबंद कार्यवाही विवरण-
आरोपी फ़हीम अंसारी के कब्ज़े से स्क्रैप हाइड्रोलिक मशीन जप्त कर, सीलबंद किया गया। (अनुमानित कीमतः- 2,50,000/-)
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ़ अंसारी के गोदाम को भी पुलिस द्वारा विधिवत सीलबंद किया गया।
पूर्व में जप्त मश्रुका- चोरी के दोपहिया वाहनों के कलपुर्जे एवं 12 इंजन (3 इंजन के नंबर घिसे हुए)


