▪️*दोनों कबाड़ दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, किया गिरफ्तार।*
▪️*आरोपियों के कब्जे से चोरी की गाड़ियों के 12 इंजन (3 के नंबर घिसे हुए) एवं अन्य पार्ट्स बरामद।*
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी के तहत दिनांक 08.08.2026 को क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दौलतगंज रानीपुरा स्थित कबाड़ दुकान पर अल्ताफ एवं अरशद चोरी की गाड़ियाँ खरीदकर उनके पार्ट्स व इंजन अलग कर अवैध रूप से बेचने का व्यापार करते हैं तथा पहचान छुपाने हेतु इंजन के नंबर भी घिस देते हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच टीम द्वारा दौलतगंज उर्दू मैदान, रानीपुरा स्थित कबाड़ दुकान की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मौके से चोरी के वाहनों के कलपुर्जे तथा 12 इंजन बरामद हुए (जिनमें से 3 इंजन के नंबर घिसे हुए पाए गए)। आरोपीगण वाहनों व इंजनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आरोपियों का कृत्य संगठित रूप से चोरी के वाहनों का क्रय-विक्रय कर अवैध लाभ प्राप्त करने की श्रेणी में पाए जाने पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :
- अल्ताफ अंसारी,उम्र 49 साल, इंदौर।
- अरशद अंसारी,उम्र 25 साल, इंदौर।
कार्य/व्यवसाय:
आरोपी दौलतगंज रानीपुरा इंदौर स्थित कबाड़ की दुकान के संचालक हैं।
जप्त मश्रुका विवरण:
चोरी के दो पहिया वाहनों के कलपुर्जे एवं 12 इंजन (जिसमें से 3 इंजन के नंबर मिटाने हेतु घिसे गए हैं)।
कुल अनुमानित राशि ₹ 3,00,000/-
मुख्य भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में अपराध शाखा टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में वाहन चोरी के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।





