- आरोपी ने पूछताछ में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 04 घटनाएं करना किया स्वीकार ।
- आनलाईन गेमिंग में पैसे इनवेस्ट करने के लिये देता था घटनाओं को अंजाम ।
- आरोपी है मूलत: जबलपुर का है रहने वाला, इन्दौर के भंवरकुआ क्षेत्र स्थित चलाता है एक भोजनालय।
- आरोपी हेलमेट पहन, एक्टिवा जैसे स्कूटररेट से करता था वारदात, बुजुर्ग व महिलाओं को बनाता था निशाना ।
इंदौर शहर में चोरी/नकजबजनी व सनेचिंग/झपटमारी जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री कुमार प्रतीक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए लगातार चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
इन्दौर शहर में तथा शहर में पूर्व में घटित लूट / झपटमारी की घटनाओं
- थाना तिलक नगर पर दिनांक 22.09.2025 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 352/25 धारा 304 बीएनएस 23 ।
- थाना तिलक नगर पर दिनांक 12.01.2026 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 14/26 धारा 304 बीएनएस 23 ।
- थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 13.01.2026 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 26/26 धारा 304(2),332(सी) बीएनएस 23
- थाना तिलक नगर पर दिनांक 16.01.2026 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 20/26 धारा 309 (5) बीएनएस 2023 ।
उक्त घटनाओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी तिलकनगर श्री मनीष लोधा एवं इंचार्ज उनि नवीन पाठक के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन किया गया, और टीम को कार्ययोजना के साथ लगाया।
मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जोन-2 से विभिन्न टीमों को लगाया जाकर आरोपी आशीष नायडू , उम्र 49 वर्ष, निवासी यादव कॉलोनी जबलपुर वर्तमान निवासी भोला उस्ताद मार्ग वैष्णवी भोजनालय इन्दौर को पकड़ा। जिसने पूछताछ में उक्त अपराधों का खुलासा किया जाकर आरोपी से निम्नलिखित मश्रुका जप्त किया गया –
- एक सोने की चेन 10 ग्राम कीमत-1,40,000/- रूपये
- एक सोने की चेन लगभग 11 ग्राम कीमत-1,42,000/-
- आधी चेन कीमत-70,000/- रूपये
- एक गाडी एक्सिस काले रंग की कीमल लगभग 1,00,000/- रूपये
कुल जप्त मश्रूका लगभग 04 लाख 52 हजार रूपये /-
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। तथा अन्य वारदातो के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना इंचार्ज उप निरीक्षक नवीन पाठक, उनि सुरेन्द्र दान, प्रआर रोशन, प्रआर भोला, प्रआर. मुजफ्फर व प्रआर अम्बिका पटेल व आर. सुरेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।





