▪️ सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए वाहन चालक की पुलिस लगातार कर रही थी तलाश, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस।
▪️ स्पेशल क्राइम यूनिट टीम ने दोबारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं ई-रिक्शा की कंपनी के शोरूम से जुटाई ई-रिक्शा संबंधी जानकारी।
▪️ आरोपी से पूछताछ में दुर्घटना कारित करना किया स्वीकार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी किया जप्त।
इंदौर। पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रांतर्गत 4 माह पूर्व नाकोड़ा बुटीक शॉप के सामने, सड़क के दूसरी ओर स्थित महफिल साड़ी शॉप के सामने एक ई-रिक्शा चालक द्वारा सड़क दुर्घटना कारित की गई थी, जिस पर मर्ग क्रमांक 33/2026 कायम कर जांच में लिया गया था। उक्त घटना के संबंध में मर्ग जांच उपरांत अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 194 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात ई-रिक्शा चालक की तलाश प्रारंभ की गई थी।
प्रकरण में आरोपी की पतारसी हेतु थाना तुकोगंज पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद नाकोड़ा बुटीक के चौकीदार से प्राप्त ई-रिक्शा की पहचान संबंधी जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
प्रकरण में खात्मा होने के पश्चात भी पुलिस द्वारा घटना की तह तक पहुंचने के प्रयास जारी रखे गए। इसी क्रम में स्पेशल क्राइम यूनिट टीम, थाना तुकोगंज द्वारा प्रकरण की पुनः विवेचना प्रारंभ कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साथ ही ई-शाह कंपनी के शोरूम से भी ई-रिक्शा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।
पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक MP09 DF-2725 की पहचान कर उसके चालक जयंत गुंसारी को तलाशा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने उक्त सड़क दुर्घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जप्त किया गया। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
जयंत सिंह गुंसारी, निवासी नियर शिव मंदिर, आजाद नगर, इंदौर।
सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेंद्र चौहान, उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त भारती, सहायक उपनिरीक्षक अटल बिहारी शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र जादोन, प्रधान आरक्षक राजीव यादव एवं आरक्षक राहुल जाट की अहम भूमिका रही।


