- आगजनी की घटना पर सूझबूझ से नियंत्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 05 पुलिसकर्मियों सहित कुल 09 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया सम्मानित।
- पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 09 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 12.05.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 09 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
पुलिस थाना लसूडिया क्षेत्रांतर्गत एमआर-3 रोड स्थित दुकान में गैस की टंकी में आग लगने पर त्वरीत कार्यवाही करते हुए सूझबूझ के साथ उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग को नियंत्रित कर, किसी बडी अप्रिय घटना को रोकने में सराहनीय भूमिका निभाने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित। –
- प्रआर. 2797 ताज मोहम्मद, आर 4146 चरत गुर्जर, आर 2028 विनीत शर्मा, आर 3903 अंकित शर्मा – थाना लसुडिया,
- आर 2914 सोनू शर्मा थाना विजय नगर
* कार्य.सउनि रमजान खान थाना अजाक – थाना तिलक नगर क्षेत्रांतर्गत सडक दुर्घटना मे घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुचाने व आरोपी को थाना तिलक नगर के सुपुर्द करने मे सराहनीय योगदान पर।
* कार्य.सउनि अनिरूध्द नागर थाना यातायात – हाईकोर्ट चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 3569 कमल देवल थाना यातायात – राजेंद्र नगर चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।
* आर 4238 अमन रघुवंशी थाना यातायात – यातायात सुधार मे पीक ऑवर्स मे ड्रोन तकनीक का उपयोग कर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।





