- यातायात दबाव वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर, यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार करेंगी भ्रमण
इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का लगातार उपयोग भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अब Google Map Real Time Traffic Tracking System का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात की वास्तविक समय (Real-Time) स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
- क्या है रियल टाइम ट्रैफिक ट्रैकिंग सिस्टम?
गूगल मैप का रियल टाइम ट्रैफिक ट्रैकिंग सिस्टम एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो मोबाइल लोकेशन डेटा एवं GPS तकनीक के माध्यम से सड़कों पर चल रहे वाहनों की गति एवं घनत्व का विश्लेषण करता है। इसके आधार पर संबंधित मार्गों की स्थिति को रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।
- ट्रैफिक संकेतों का अर्थ:
🟢 हरा (Green): यातायात सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित
🟡 पीला (Yellow): यातायात धीमी गति से चल रहा है
🔴 गहरा लाल: अत्यधिक यातायात दबाव / रुका यातायात की स्थिति
◆ कैसे करेगा यह सिस्टम मदद?
- शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की तुरंत पहचान संभव
यातायात दबाव का संकेत मिलते ही पेट्रोलिंग टीमें मौके पर त्वरित पहुंचेंगी। यातायात को कम करने हेतु डायवर्जन एवं मैन्युअल नियंत्रण समय रहते किया जा सकेगा।
- प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा
- आकस्मिक परिस्थितियों (दुर्घटना, खराब वाहन आदि) में त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) संभव
यातायात पुलिस, नगरीय इंदौर द्वारा इस तकनीक का उपयोग कर शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। कंट्रोल रूम एवं फील्ड स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन को जाम से राहत दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।





