✒️ पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों एवं संदिग्धों व असामाजिक तत्वों सहित कई बदमाशों को चेक करते हुए, उनमे से 380 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।
✒️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 194 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर, गाडिया की गई जप्त
✒️ अवैध शराब का विक्रय करने वाले एक आरोपी तथा ढाबे में अवैध रूप से शराब का सेवन करवाने वाले ढाबा संचालक को भी लिया गिरफ्त में।
✒️ सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करन वाले 18 आरोपियों तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए 02 आरोपी को गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही
✒️ हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रो में भी पैदल भ्रमण कर, संदिग्धों पर रखी नजर
✒️*होटल/लॉज रैन बसेरों आदि में भी किया गया संदिग्धों को चेक*
✒️ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य प्रमुख स्थानो पर बीडीडीएस टीम द्वारा की गई स्पेशल चेकिंग
इंदौर- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी व सघन चैकिंग एवं पेट्रोलिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी नेतृत्व में, दिनांक 02- 03 मई 2026 को शाम से देर रात्रि तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए कई सारे गुंडे/बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 380 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….
👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 101 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें 21-स्थाई, 34-गिरफ्तारी और 46-जमानती वारंट किए तामील ।
इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए
👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 194 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना लसूडिया द्वारा 64 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है
👉 सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करन वाले 18 आरोपियों तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए 02 आरोपी को गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही
👉पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा मेंहक ढाबे में अवैध रूप से शराब का सेवन करवाने वाले ढाबा संचालक अरुण लोहार नि नावदा पंथ पर भी की आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही।
👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-23 व 129 BNSS में-01, 126B/135(3) BNSS में-41 तथा 141(ख) BNSS में – इस प्रकार कुल 65 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।
👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी करते हुए, क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत । इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र के संवेदनशील व हॉटस्पॉट एरिया में पैदल भ्रमण भी किया गया और असामाजिक तत्वों व संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी की गई।
👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।
इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों तथा शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।






